Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मैच देखने पहुंची अनुष्का शर्मा से विराट कोहली ने ग्राउंड से ही पूछा- खाना खाया?

Virat Kohli Anushka Sharma IPL

विराट कोहली अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली| प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा इन दिनों विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। विराट दुबई में आईपीएल खेलने गए हैं। अनुष्का हमेशा विराट को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम आती हैं। वहीं विराट भी इस बीच अनुष्का का पूरा ध्यान रखते हैं। अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसे दोनों के फैन क्लब ने शेयर किया है। वीडियो में विराट प्लेयर्स के साथ ग्राउंड में रहते हैं और वहीं से इशारों में अनुष्का से पूछते हैं कि उन्होंने खाना खाया?

एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

विराट का अनुष्का का ऐसे केयर करना फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। फैन्स विराट की तारीफ कर रहे हैं कि कैसे गेम के साथ-साथ वह पत्नी का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं।

हाल ही में अनुष्का ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें उन्होंने पीच कलर की डंगरी पहना हुआ था। इस आउटफिट में अनुष्का का बेबी बंप नजर आ रहा था। इसके साथ ही अनुष्का के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिख रहा था।

अनुष्का की इस फोटो पर फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनकी तारीफ की। साथ ही फैन्स ने अनुष्का को अपना ध्यान रखने को भी कहा।

कुछ दिनों पहले विराट से पूछा गया कि जनवरी में आपके घर नया मेहमान आने वाले हैं तो आपको कैसा लग रहा है? इस सवाल का जवाब देते हुए विराट ने कहा था कि जब से उन्हें इस बारे में पता चला तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा था, ‘यह अविश्वसनीय अहसास है। हम कैसा महसूस कर रहे हैं, इसको शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।’

Exit mobile version