Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दशक के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर बने विराट कोहली

ICC announces ODI rankings, Virat is at number two

ICC announces ODI rankings, Virat is at number two

भारतीय कप्तान विराट कोहली की जितनी ही तारीफ करें उतनी कम है। उनके नाम कई कीर्तिमान दर्ज हो गए है। बता दे विजडन क्रिकेटर्स अलमानेक ने कोहली को पिछले दशक (2010) का सर्वश्रेष्ठ वन-डे क्रिकेटर चुना है। विराट ने इस दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 की औसत से 11 हजार से ज्यादा रन बनाए। जिसमें उन्होंने वन-डे में रिकॉर्ड 42 शतक भी लगाए। साथ ही विराट पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और कपिल देव के बाद इस अवॉर्ड को जीतने वाले कोहली तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।

रमजान में अभिनेत्रियों ने वेस्टर्न लुक छोड़ देसी लुक को अपनाया

विराट के अलावा इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को पिछले साल का लीडिंग क्रिकेटर चुना गया। वहीं ऑस्ट्रेलिया वुमन क्रिकेटर बेथ मूने को लीडिंग वुमन क्रिकेटर चुना गया। साथ ही वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को लीडिंग टी-20 क्रिकेटर चुना गया।

 5 खिलाड़ी चुने गए क्रिकेटर ऑफ द ईयर

वेस्टइंडीज के ऑल-राउंडर जेसन होल्डर, पाकिस्तानी विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, इंग्लैंड के इमर्जिंग स्टार डॉम सिबलिंग, उनके साथी क्रिकेटर जैक क्राउले और डैरेन स्टीवंस को क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।

 

 

Exit mobile version