• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Sawan Special: शिव की इन ऊंची प्रतिमाओं को देखकर लगता हैं साक्षात भोलेनाथ है खड़े

Writer D by Writer D
04/07/2023
in फैशन/शैली, धर्म, यात्रा
0
Masik Shivratri

Masik Shivratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सावन (Sawan) के इस महीने में जहां भगवान शिव (Shiva) की कृपा पाने के लिए भक्त मंदिरों में जाकर शिव की उपासना करते हैं। इस पूरे महीने में शिव मंदिर में इतनी भीड़ होती है कि पैर रखने के भी जगह नहीं बचती हैं। देशभर में शिव के दर्शन करने के लिए लोग मंदिरों में पहुंचते हैं। सावन (Sawan) के इस पवित्र महीने में पर्यटन के तौर पर घूमने के लिए शिव की ऊंची प्रतिमाओं के दर्शन किए जा सकते हैं। हम आपको शिव की कुछ ऐसी ऊंची मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर ऐसा लगता हैं मानो साक्षात भोलेनाथ खड़े हो। इन मूर्तियों के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में सैलानी यात्रा करते हैं।

आइए जानते हैं भारत में कहां-कहां मौजूद हैं भगवान शिव (Shiva) की ऐसी प्रतिमा-

tall statues of shiva,top 10 tallest shiva statue in the world,highest shiva statue in india,big shiva statue in gujarat,holidays,travel

शिवगिरि महादेव

कर्नाटक राज्य के बीजापुर जिले के शिवपुर में शिव की महिमा बतलाता भव्य शिवमंदिर शिवगिरी है। इस मंदिर में स्थित भगवान शिव की विशालकाय मूर्ति 85 फीट ऊंची है। इश प्रतिमा में शिव को योगेश्वर रूप में दिखाया गया है। इस प्रतिमा में भोलेनाथ योगेश्वर रूप में अपने भक्तों को दर्शन देते है। इस प्रतिमा में शिव जी पद्मासन में बैठे हैं। साथ ही उनके हाथ जप करते हुई मुद्रा में दर्शाए गए है। यह प्रतिमा 2011 में स्थापित की गई है।

tall statues of shiva,top 10 tallest shiva statue in the world,highest shiva statue in india,big shiva statue in gujarat,holidays,travel

भगवान शिव (Shiva) की मूर्ति मुर्देश्वरी

मुर्देश्वर में भगवान शिव की मूर्ति भारत की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा है जो उत्तरी कर्नाटक जिले के भटकल तालुक में कंडुका पहाड़ी पर बनी है। मूर्ति की ऊंचाई 123 फीट (37 मीटर) है और इसे शिवमोग्गा के काशीनाथ और कई अन्य मूर्तिकारों द्वारा बनाया गया था। ये भारत के कर्नाटक में स्थित है और इसका मंदिर तीनों और से जल से घिरा हुआ है। इससे रामायण काल की पौराणिक कथा भी जुड़ी हुई है।

tall statues of shiva,top 10 tallest shiva statue in the world,highest shiva statue in india,big shiva statue in gujarat,holidays,travel

आदियोगी शिव प्र(Shiva) तिमा

आदियोगी भगवान शिव की मूर्ति को दुनिया में “सबसे बड़ी मूर्ति मूर्ति” माना जाता है, जिसे तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई थी। 112 फीट की ऊंचाई के साथ प्रतिमा का वजन लगभग 500 टन है। 112 फीट के होने की कहानी को लेकर कहा जाता है कि यह मोक्ष से जुड़े 112 तरीकों के बारे में बताता है।

tall statues of shiva,top 10 tallest shiva statue in the world,highest shiva statue in india,big shiva statue in gujarat,holidays,travel

नामची शिव (Shiva) की मूर्ति

सिक्किम के गंगटोक से 92 किलोमीटर की दूरी पर नामची शहर में पहाड़ी पर चारधाम बद्रीनाथ, द्वारका, रामेश्वरम और पुरी के मंदिरों का प्रतिरूप देखने को मिलता है। साथ ही 12 ज्योतिर्लिंगों को भी मंदिर में दर्शाया गया है। यहां बनी शिव की मूर्ति 108 फीट ऊंची है। जिसे सिद्धेश्वर धाम और किरातेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है।

tall statues of shiva,top 10 tallest shiva statue in the world,highest shiva statue in india,big shiva statue in gujarat,holidays,travel

हर की पौड़ी

भगवान शिव की यह विशाल प्रतिमा स्वामी विवेकानंद पार्क में स्थित है और इसकी (100.1 फीट) ऊंचाई के कारण इसे दूर से भी काफी अच्छे से देखा जा सकता है। हरिद्वार में घूमने के दौरान आप ये मूर्ती देख सकते हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा के बीचों-बीच बनी भगवान शिव की मूर्ति भी काफी प्रसिद्ध है। एक समय भगवान शिव की यह मूर्ति बाढ़ के कारण तेज बहाव बह गई, लेकिन इसे एक बार फिर से परमार्थ आश्रम के सामने स्थापित कर दिया गया। जहां पर होने वाली गंगा आरती पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

tall statues of shiva,top 10 tallest shiva statue in the world,highest shiva statue in india,big shiva statue in gujarat,holidays,travel

मंगल महादेव

देवो के देव महादेव की मूर्ति मॉरीशस में भी मौजूद है। 108 फीट भगवान शिव की लंबी मूर्ति त्रिशूल के साथ खड़ी मुद्रा में स्थित है, जिसे मंगल महादेव के नाम से जाना जाता है। यह भारत में गुजरात के वडोदरा में सूरसागर झील में भगवान शिव की मूर्ति की कॉपी है। यह समुद्र तल से 1800 फुट ऊपर है। बता दें किये मॉरीशस का बड़ा धार्मिक स्थल है।

tall statues of shiva,top 10 tallest shiva statue in the world,highest shiva statue in india,big shiva statue in gujarat,holidays,travel

नाथवाड़ा शिव (Shiva) मूर्ति

राजस्थान के नाथवाड़ा में भगवान शिव की बहुत ही ऊंची मूर्ति स्थापित है। इसे पूरे विश्व की चौथी सबसे ऊंची मूर्ति माना गया है। बात इसकी ऊंचाई की करें तो यह लगभग 351 फीट ऊंची है। इसे उदयपुर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर श्रीनाथद्वारा के गणेश टेकरी में तैयार किया गया है। इस प्रतिमा के बारे में कहा जाता है कि यह यात्रियों को यहां पहुंचने के 20 किलोमीटर दूरी से दिखने लगती है।

tall statues of shiva,top 10 tallest shiva statue in the world,highest shiva statue in india,big shiva statue in gujarat,holidays,travel

नागेश्वर शिव (Shiva) प्रतिमा

भारत में मौजूद 12 ज्योतिर्लिंगों में से 2 केवल गुजरात में ही हैं पहला सोमनाथ महादेव और दूसरा नागेश्वर महादेव। पहले यह मंदिर इतना विशाल नहीं था लेकिन टी-सीरिज के निर्माता गुलशन कुमार ने इसे इतना भव्य रूप दिया। मंदिर परिसर के बाहर भगवान शिव की विशालकाय मूर्ति है जो 82 फुट ऊंची और 25 फुट चौड़ी है। यहां शिवजी का एक हाथ जप मुद्रा में और दूसरा हाथ वरदान मुद्रा में है।

Tags: big shiva statue in gujarathighest shiva statue in indiaHolidayssawanSawan 2023tall statues of shivatop 10 tallest shiva statue in the worldTravel
Previous Post

अमरनाथ गुफा तक पहुंचने से पहले पार करने होते हे इतने पड़ाव, जानें इनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

Next Post

सावन के महीने में करें शिव के इन चमत्कारी मंदिरों के दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Cracked Heels
फैशन/शैली

फटी एडियां करती है शर्मिंदा, इन टिप्स से बनाएँ सॉफ्ट

10/03/2026
Nutmeg
फैशन/शैली

चेहरे पर दूध में घिस कर लगा लें ये एक चीज, दूर होगी फेस की सभी सम्स्याएं

10/03/2026
Ajwaini Paneer Kofta
खाना-खजाना

ईद पार्टी को स्पेशल बनाएगी ये डिश, फटाफट नोट करें रेसिपी

10/03/2026
रिश्ता होता है मजबूत
फैशन/शैली

पार्टनर के साथ रिश्ता होगा मजबूत, करें ये काम

10/03/2026
Fried Rice
Main Slider

बासी चीज से बनाएं ये डिश, नाश्ते के लिए है बेस्ट ऑप्शन

10/03/2026
Next Post
Sawan

सावन के महीने में करें शिव के इन चमत्कारी मंदिरों के दर्शन

यह भी पढ़ें

lucknow nagar nigam

भारतीय किसान यूनियन ने नगर निगम मुख्यालय का किया घेराव

18/11/2021
arrested

साढ़े तीन करोड़ रुपये कीमत की अष्टधातु मूर्ति के साथ तस्कर गिरफ्तार

24/05/2022
7 MLAs left AAP party before Delhi elections

दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल फिर मुसीबत में, एलजी ने ईडी को इस केस चलाने की दी अनुमति

21/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version