Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जातिवाद, वंशवाद के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रवाद के लिए करें वोट : स्वतंत्रदेव

Swatantradev

Swatantradev

मीरजापुर। मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के कलवारी में बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra dev) एवं भाजपा नेता व अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ) (Nirhua) ने जनसभा को सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष (Swatantra Dev) ने कहा कि श्रीराम कई वर्षों तक टेंट में रहे हैं, भाजपा सरकार ही श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण करवा रही है। जो रामलला को लाए हैं, हमें उन्हीं की सरकार बनानी है। यह वोट जातिवाद, वंशवाद के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रवाद के लिए दें।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश का चहुमुखी विकास किया है। इससे दोहरा फायदा जनता को मिल रहा है। कहा कि भाजपा सरकार वंशवाद, जातिवाद व धर्मवाद की पार्टी नहीं है, भाजपा राष्ट्रवाद की पार्टी है। आज देश में बेटियां सुरक्षित हैं, नहीं तो सपा-बसपा शासनकाल में बेटियों का शाम पांच बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल था।

योगी सरकार ने गुंडों-माफियों का सफाया कर प्रदेश को भय मुक्त बनाया : स्वतंत्र देव

बड़े-बड़े गुंडे, अपराधियों को घर से निकलने में डर लगता है। मुख्यमंत्री योगी के शासनकाल में गुंडे बदमाश डरते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और योगी की तरफ से बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने आया हूं। जनसभा करने का मेरा मतलब यह भी है कि प्रदेश में कमल खिलाओ, मां लक्ष्मी कमल के फूल पर ही आती हैं। उन्होंने जनता से अपील किया कि भाजपा को वोट दें।

भाजपा नेता व स्टार प्रचारक दिनेश लाल उर्फ निरहुआ ने जनसभा को सम्बोधित किया। स्टार प्रचारक को देखने के लिए भीड़ उत्साहित रही। मंच पर पहुंचकर स्टार प्रचारक दिनेश लाल यादव ने सम्बोधित किया और भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए जनता से अपील की। कहा कि भाजपा के शासनकाल में गांव और शहरों को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिल रही है।

करहल में ‘कराह’ रहे अखिलेश, प्रचंड बहुमत से बन रही है हमारी सरकार : स्वतंत्र देव

चाहे जितना शोर मचा लें, आएंगे फिर योगीजी : निरहुआ

गांव को 18 से 20 घंटे बिजली मिल रही है। जिससे गांव वाले मेरे चैनल को अच्छे से देख रहे हैं। मेरे फिल्मों को भी बहुत पसंद कर रहे हैं। मंच से ही उन्होंने भोजपुरी गीत गाया। चाहे जितना जोर लगा ले चाहे जितना शोर मचा ले आएंगे फिर योगीजी के गाने को लोगों ने खूब पसंद किया। इस दौरान देवेंद्र सिंह पटेल, जगदीश सिंह पटेल, गंगासागर दुबे, गजेंद्र सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version