• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Voter List Controversy: संसद से लेकर चुनाव आयोग भवन तक विपक्ष का मार्च, राहुल-अखिलेश समेत कई सांसद हिरासत में

Writer D by Writer D
11/08/2025
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Voter List Controversy

Voter List Controversy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में इन दिनों वोट चोरी (Voter List Controversy) के मामले को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी को लेकर आज विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाल रहे हैं। इस बीच, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समेत कई विपक्षी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सांसदों के मार्च को इलेक्शन कमीशन तक जाने की इजाजत नहीं दी थी। इसके बावजूद विपक्षी सांसद मार्च निकाल रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।

वहीं, इलेक्शन कमीशन के बाहर दिल्ली पुलिस के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। बैरिकेडिंग करके मार्च को रोका गया। कई सांसद बैरिकेड पर चढ़ गए और कूद गए। अखिलेश यादव बैरिकेड से कूदे। टीएमसी सांसद सागरिका घोष और महुआ मोइत्रा बैरिकेड्स पर चढ़ गईं। बाद में अखिलेश यादव धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि पुलिस हमको रोक रही है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, ‘हकीकत यह है कि वे बोल नहीं सकते। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है। यह लड़ाई एक व्यक्ति, एक वोट की है। हम एक साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं।’ वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा, ‘ये लोग डरे हुए हैं। सरकार कायर है।’

जयराम रमेश ने कहा कि सिर्फ 30 नहीं पूरा विपक्ष चुनाव आयोग जाएगा। इस पर अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जितने जाने दें हम चलने के लिए तैयार हैं। पुलिस जाने दे तो हम लोग चुनाव आयोग जाने के लिए तैयार हैं। पुलिस जाने नहीं दे रही है। पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों को हिरासत में ले लिया है। सबको बस में बैठाकर ले गए हैं।

इससे पहले आज चुनाव आयोग ने विपक्ष के 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात के लिए बुलाया। चुनाव आयोग ने 30 लोगों को दोपहर 12 बजे मिलने के लिए बुलाया। भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को पत्र लिखा और दोपहर 12:00 बजे बातचीत के लिए समय दिया। अनुरोध है कि स्थान की कमी के कारण, कृपया अधिकतम 30 व्यक्तियों के नाम सूचित करें।

इस पर विपक्ष का कहना है कि चुनाव आयोग सब जाएंगे या कोई नहीं जाएगा। हमने मिलकर मेमोरेंडम देने के लिए टाइम मांगा था, डेलिगेशन मिलने के लिए नहीं।

वोटर लिस्ट को लेकर संग्राम जारी

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर संग्राम जारी है। राहुल समेत तमाम विपक्षी नेता चुनाव आयोग पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। राहुल ने सीधे-सीधे चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। इसको लेकर बीते दिन उन्होंने एक अभियान की शुरुआत भी की है। इसके तहत राहुल ने एक वेबसाइट भी लॉन्च की है। साथ ही लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील भी की है।

Tags: delhi newsNational newsVoter List Controversy
Previous Post

धराली के 108 बेघर परिवारों से निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाएं रखेगे डीएम- मुख्यमंत्री

Next Post

यूपी विधानसभा में AI पर स्पेशल सेशन, विधायक ने ChatGPT से पूछे ऐसे सवाल संसद में लगे जोरदार ठहाके

Writer D

Writer D

Related Posts

Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
CM Dhami
राजनीति

नियुक्ति पत्र नहीं, यह जनसेवा का संकल्प पत्र है: सीएम धामी

14/05/2026
Next Post
Special session on AI in UP Assembly

यूपी विधानसभा में AI पर स्पेशल सेशन, विधायक ने ChatGPT से पूछे ऐसे सवाल संसद में लगे जोरदार ठहाके

यह भी पढ़ें

relationship

प्यार के रिश्ते होंगे मजबूत, सुबह उठते ही करें ये काम

11/08/2025
shehnaz gill

शहनाज गिल की इस वीडियो पर फिदा हुआ इंटरनेट

15/10/2020
Rajat Patidar will be the new captain of RCB

IPL से पहले RCB में बड़ा फेरबदल, कोहली नहीं ये प्लेयर होगा टीम का नया कप्तान

13/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version