• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, पीएम मोदी-सीएम योगी ने डाला वोट

Writer D by Writer D
18/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
presidential election

presidential election

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आज देश में 15वें राष्ट्रपति के चुनाव (presidential election) के लिए मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस बार जहां एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, तो विपक्ष का चेहरा यशवंत सिन्हा बने हैं। 21 जुलाई को मतगणना के बाद पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा?

राष्ट्रपति चुनाव (Presidential election) के लिए वोटिंग सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गई। यह 5 बजे तक चलेगी। राज्यों के विधानसभा और संसद भवन में मतदान हो रहा है। इसमें विधायक और लोकसभा-राज्यसभा के सांसद मतदान कर रहे हैं। सांसदों को बैलट पेपर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम के आगे अपनी वरीयता दर्ज करनी होगी।

वोटिंग के लिए सांसदों को हरे, जबकि विधायकों को गुलाबी रंग के मतपत्र दिए जा रहे हैं। इसमें वरीयता के आधार पर सांसदों और विधायकों को वोट डालना है।

#WATCH Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath casts vote to elect new President, in Lucknow#PresidentialElection pic.twitter.com/VDJ4WZIPp7

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 18, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में वोट डाला है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मतदान किया है।

बंगाल में भाजपा और यूपी में सपा को क्रॉस वोटिंग का डर

बंगाल में भाजपा ने क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए पहले विधायकों को कोलकाता में एक होटल में रखा, फिर सभी को विधानसभा लाकर वोटिंग करा रही है। पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी, मनोज तिग्गा और स्वपन मजूमदार को क्रॉस वोटिंग रोकने की जिम्मेदारी सौंपी है। इधर, यूपी में समाजवादी पार्टी के विधायक भी क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं।

Tags: cm yogiNational newspm modipresidential electionpresidential election 2022Presidential election votingup news
Previous Post

मेंढर सेक्टर में ग्रेनेड विस्फोट, सेना के दो जवान शहीद

Next Post

सावन का पहला सोमवार: शिवमय हुई काशी नगरी, बही आस्था की अखंड जलधार

Writer D

Writer D

Related Posts

Alcohol
Main Slider

सपने में खुद को पीते देखा है शराब, तो जान लें क्या है इसका मतलब

06/11/2025
Spouse
धर्म

इन उपायो से घर में आएगी खुशियों की बहार, दूर होगा ग्रह क्लेश

06/11/2025
Sawan
धर्म

धन के भंडार भरे रहेंगे धारण करें रुद्राक्ष, जाने चमत्कारी लाभ

06/11/2025
Pot
Main Slider

इस दिशा में न रखें पानी का घड़ा, समस्याओं से घिर जाएगा जीवन

06/11/2025
Perfume
Main Slider

इस तरह से कर सकते हैं एक्सपायर परफ्यूम का इस्तेमाल

06/11/2025
Next Post
sawan, kashi vishwanath

सावन का पहला सोमवार: शिवमय हुई काशी नगरी, बही आस्था की अखंड जलधार

यह भी पढ़ें

ग्लोबल व्हीकल्स मार्केट

रूस-यूक्रेन युद्ध से पड़ रहा ग्लोबल व्हीकल्स मार्केट पर बुरा असर

01/03/2022
Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी के दिन करें ये उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता

28/08/2024
Governor Gurmeet Singh

राज्यपाल ने सुरक्षाबलों के जवानों से पूछी उनकी कुशलक्षेम, बढ़ाया हौसला

27/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version