• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोबाइल-इंटरनेट सस्पेंड के बीच पाकिस्तान में वोटिंग जारी, इमरान खान ने जेल से डाला वोट

Writer D by Writer D
08/02/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Pakistan Elections

Pakistan Elections

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आम चुनाव (Pakistan Elections) के लिए आज गुरुवार को वोटिंग (Voting) जारी है। पड़ोसी मुल्क में वोटिंग के बीच पूरे देश में मोबाइल सर्विस सस्पेंड कर दी गई है। कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। चुनाव के दिन ऐसी पाबंदियों पर इमरान खान सहित विपक्षी दलों का गुस्सा फूट पड़ा है। विपक्ष ने इसे डिजिटल सेंसरशिप करार दिया है।

पाकिस्तानी मीडिया डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक डिजिटल सेंसरशिप के मुद्दे पर पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा ने कहा,’उम्मीद है कि चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र और निष्पक्ष होगी।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं को बंद करना या अनुमति देना चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। उन्होंने कहा,’हमारा सिस्टम इंटरनेट पर निर्भर नहीं है। इससे हमारी तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग ने इंटरनेट संर्विस के संबंध में आंतरिक मंत्रालय (गृह मंत्रालय) को कोई निर्देश नहीं दिया है। ये फैसला कानून और व्यवस्था देखने वाली एजेंसियों ने लिया है। हालांकि, उन्होंने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि अगर चुनाव आयोग इंटरनेट और मोबाइल सर्विस चालू करने के लिए कहता है और कोई घटना हो जाती है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।

PTI ने जताया कड़ा विरोध

इस बीच इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने देशभर में मोबाइल सेवा को निलंबित करने को विश्वासघात बताया है। उन्होंने एक दिन पहले ही आए सरकार के बयान का हवाला देते हुए कहा कि अचानक फोन सेवा बंद करना नागरिकों के अधिकारों का दमन है।

इन नेताओं ने मेल किया वोट

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अदियाला जेल से डाक मतपत्र के जरिए अपना वोट (Vote) डाला है। उनके अलावा पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही, अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख शेख राशिद और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने मेल के जरिए वोट डाला है।

चुनाव से पहले पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत

हालांकि, इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी वोटिंग में भाग नहीं ले पाईं, क्योंकि डाक मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें दोषी ठहराकर गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद की NA48 सीट पर वोटरों को बिरयानी बांटी जा रही है।

Tags: # world newsimran khaninternational Newspakistan electionPakistan News
Previous Post

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस लाई ब्लैक पेपर, खरगे ने कहा- जब सीएम थे लोगों को भड़काया

Next Post

सुतली बम की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Explosions in Bandar Abbas, Iran.
अंतर्राष्ट्रीय

धमाकों से दहल उठा ईरान, बंदर अब्बास में भारी तबाही; कई लोगों की मौत

31/01/2026
BLA has captured 10 cities in Balochistan.
अंतर्राष्ट्रीय

बलूच लड़ाकों ने एक साथ कई शहरों पर किया कब्जा, हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत

31/01/2026
Epstein Files
अंतर्राष्ट्रीय

Epstein Files विवाद: ट्रंप के लिए मुश्किलें बढ़ीं, एलन मस्क भी घेरे में

31/01/2026
Plane Crash
अंतर्राष्ट्रीय

एक और बड़ा विमान हादसा, एक सांसद सहित 15 यात्रियों की मौत

29/01/2026
Snowstorm
अंतर्राष्ट्रीय

बिजली गुल, फ्लाइटे रद्द… अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, अब तक 29 लोगों की मौत

27/01/2026
Next Post
Ramkishore Dogane

सुतली बम की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Mayawati, CM Yogi

बीएसपी सुप्रीमो मायावती का आज 68वां जन्मदिन, सीएम योगी ने दीं शुभकामनाएं

15/01/2024
Axis Mobile App

विदेश में पैसा भेजने में हो रही है परेशानी, तो इस एप की ले मदद

13/04/2021
एवोकाडो के फायदे

पुरुषों के लिए बेहद खास है एवोकाडो, नियमित तौर पर करें सेवन

09/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version