• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घुटनों के दर्द से है परेशान, ट्राई करें ये उपाय

Writer D by Writer D
12/04/2023
in फैशन/शैली
0
knee pain

knee pain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घुटनों में दर्द (Knee Pain) की समस्या काफी कॉमन प्रॉब्लम है। आज के समय में खराब जीवन शैली के चलते यह समस्या कम उम्र के लोगों को भी परेशान कर रही हैं। कम उम्र के लोगों को अलग-अलग कारणों से घुटने में दर्द (Knee Pain) होता है और इसका मतलब है कि उन्हें इस दर्द की ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए, ताकि आगे चलकर यह समस्या अधिक न बढ़ जाए।

घुटनों के कमजोर होने का मुख्य कारण घुटनों को एक साथ जोड़कर रखने वाले 4 लिगमेंट में से एक का डैमेज हो जाना है। इसके अलावा अर्थराइटिस, गठिया और कई तरह के इंफेक्शन के चलते भी घुटनों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर घुटनों का दर्द मामूली है तो थोड़ी सी देखभाल करने से ठीक किया जा सकता है।

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनका सेवन करने से आप घुटनों के दर्द (Knee Pain) को ठीक कर सकते है। तो चलिए जानते है इनके बारे में…

हल्दी

हल्दी एक जड़ी बूटी है इसमें एंटीसेप्टिक, जीवाणुरोधी, एंटी- इंफ्लेमेटरी और एंटी-एलर्जी गुण होते हैं जिनकी मदद से घुटने के दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है। सदियों से हल्दी का इस्तेमाल दवाई के तौर पर किया जाता रहा है। इसके अलावा, स्किन, लिवर और पांचन तंत्र के लिए भी हल्दी का सेवन फायदेमंद रहता है

अदरक

अदरक में एंटी – इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जिसके चलते यह दर्द को आसानी से ठीक कर सकता है। आयुर्वेद में अदरक का इस्तेमाल काफी लंबे समय से किया जाता रहा है। अदरक में प्रचूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन, आयरन जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं, जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। अदरक का सेवन करने से सर्दी-खांसी जैसे वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है। अदरक के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है। अगर किसी को कोलेस्ट्रॉल की शिकायत हो तो इसे उसे रोजाना कच्चे अदरक का सेवन करना चाहिए।

नीलगिरी (यूकलिप्टस)

अगर सूजन के कारण आपके घुटने में दर्द हो रहा है तो नीलगिरी का तेल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आप इसे आप घुटनों पर लगाकर मालिश कर सकते है। इसका लगातार इस्तेमाल करने से सूजन कम हो सकती है अर्थराइटिस और गठिया के दर्द के लिए भी यह काफी फायदेमंद साबित होता है।

दालचीनी

दालचीनी घुटनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीडायबिटिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो आपके घुटनों के दर्द औक सूजन को कम करते हैं। इसे आप दही, पनीर या बाकी चीजों में मिक्स करके खा सकते हैं। दालचीनी का सेवन आपके हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

शहद और घी के साथ त्रिफला

शहद के साथ त्रिफला पाउडर का सेवन करने से घुटने के दर्द से आराम मिलता है।आधा चम्मच त्रिफला पाउडर को एक चम्मच शहद में मिलाएं। साथ ही इसमें आधा चम्मच देशी घी भी मिलाएं। हर रोज़ सुबह इसका सेवन करने से दर्द में आराम मिलता है।

तुलसी का रस

तुलसी के रस का सेवन आपको घुटनों के दर्द से आराम दिला सकता है। इसके लिए एक चम्मच तुलसी के पत्तों का रस निकालिये और उसको एक गिलास गुनगने पानी में मिलाकर पीजिये। ऐसा प्रतिदिन करने से दर्द में आराम मिलेगा।

एलोवोरा

एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसलिए, इसे आप अपने घुटनों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सिर्फ घुटनों के लिए ही नहीं, बल्कि डायबिटीज और अस्थमा के इलाज में भी काफी फायदेमंद साबित होता है। इंडियन जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, एलोवेरा विटामिन में विटामिन ए, सी, ई और बी 12 पाया जाता है। ऐसे में आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं।

Tags: health tipsHealthy livingherbs for bodyhome remedies to get rid of knee painjoint pain treatmentknee pain
Previous Post

अपनी बॉडी के अनुसार चुने ब्लाउज की डिजाइन, देगा आपको बेहतरीन लुक

Next Post

इस फल से बना फेस पैक से आएगा गज़ब का निखार

Writer D

Writer D

Related Posts

Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
Chaitra Purnima
धर्म

चैत्र पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, घर में होगा सुख समृद्धि का वास

01/04/2026
Bleach
फैशन/शैली

ब्‍लीच के बाद चेहरे पर होती है जलन, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

31/03/2026
Cucumber Mocktail
खाना-खजाना

खीरे का सलाद नहीं बनाएं टेस्टी मॉकटेल, नोट करें ये रेसिपी

31/03/2026
Achari paneer tikka
खाना-खजाना

चाय के साथ बनाए ये टेस्टी रेसिपी, शाम बनेगी सुहानी

31/03/2026
Next Post
papaya

इस फल से बना फेस पैक से आएगा गज़ब का निखार

यह भी पढ़ें

murder

पारिवारिक कलह के चलते परिवार के पांच सदस्यों को उतारा मौत के घाट

23/06/2021
Seerat Naaz

‘मोदी जी आज मेरी भी सुन लो…’, पीएम से बच्ची ने की ये अपील

14/04/2023
beaten

गेट खोलने में देरी पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

18/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version