• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वांछित ईनामी बदमाश बिहार से गिरफ्तार

Writer D by Writer D
26/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस ने फर्जी नोट छापकर तस्करों को आपूर्ति करने वाले गिरोह के 25 हजार के ईनामी बदमाश उस्मान को बिहार से गिरफ्तार (Arrested) कर आज सहारनपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार दोपहर सहारनपुर पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार बदमाश उस्मान पुत्र अनवार देवबंद कोतवाली के गांव थीतकी का मूल निवासी है। जो वर्तमान में बिहार के जिला पूर्णिया में अपनी ससुराल में पहचान छिपाकर 19 वर्षीय पत्नी रिहाना पुत्री शाहजमाल के यहां रह रहा था और वहां अवैध तरीके से ठेकेदारी का लाइसेंस प्राप्त कर झारखंड के जिला गोड्डा में अपना मकान बनाकर ठेकेदारी का काम कर रहा था।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गिरफ्तार 45 वर्षीय उस्मान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में 21 मुकदमें दर्ज हैं जिनमें पांच मुकदमें नकली नोटों से संबंधित हैं। पुलिस के मुताबिक उस्मान के चार साथी 17 जून 2021 को तीन लाख 86 हजार के नकली नोटों के साथ सहारनपुर मंड़ी कोतवाली के द्वारा मोहल्ला सराय मर्दानअली में मुल्ला इनाम के मकान से गिरफ्तार किए गए थे। उस दौरान गिरफ्तार इनामुल रहमान और नौशाद, वाजिद और अब्दुल्ला ने पुलिस को बताया था कि उस्मान और तौसीफ जेके एक्स्ल ब्रांड कागज पर रंगीन प्रिंटर से नकली नोट छापकर उन लोगों को 25 हजार असली नोटों के बदले एक लाख जाली नोटों की सप्लाई करता था, जिसे वे 50 हजार असली नोटों के बदले एक लाख जाली नोटों की आपूर्ति करते थे।

पुलिस ने 17 जून 2021 को मंड़ी कोतवाली में इन सभी छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 489ए, 489बी, 489सी में मुकदमा दर्ज किया था और उनके पास से तीन लाख 86 हजार रूपए बरामद किए थे। पुलिस ने बाद में तौसीफ पुत्र अफजाल निवासी गांव तास्सीपुर को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उस्मान लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनएसए और गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की थी।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना मंड़ी पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उप निरीक्षक देवेंद्र अधाना, हेड कांस्टेबल राहुल त्यागी, हेड कांस्टेबल कमल कौशिक और कांस्टेबिल अंकित पंवार के दल ने उस्मान को बिहार से गिरफ्तार किया और आज उसे सहारनपुर लेकर आए। एसएसपी सहारनपुर ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस पिछले एक माह के दौरान 23 ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कुछ बदमाश कोर्ट में समर्पण कर जेल जा चुके हैं। करीब 22 इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी की जानी शेष है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल उनके छिपने के ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं।

Tags: Saharanpur news
Previous Post

2005 लूटकांड में वांछित 25 हजार का इनामी सप्पा गिरफ्तार

Next Post

सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Uttar Pradesh is scaling new heights in air connectivity
उत्तर प्रदेश

आसमान भी अब यूपी का: हवाई यात्रा में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

28/10/2025
ITOT
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के ITOT प्रशिक्षार्थियों ने रचा नया इतिहास: राष्ट्रीय स्तर पर छाया कौशल का परचम

28/10/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

छठ महापर्व अनुशासन, श्रद्धा, स्वच्छता और महिला सशक्तीकरण का अद्भुत संदेश देता: एके शर्मा

28/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या विज़न 2047 के तहत आध्यात्मिक नगरी, ज्ञान नगरी, उत्सव नगरी और हरित नगरी के रूप में होगी पहचान

28/10/2025
AK Sharma
Main Slider

छठ महापर्व पर एके शर्मा ने सूर्य को अर्घ्य किया अर्पित, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

28/10/2025
Next Post
Car

सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत

यह भी पढ़ें

rakhi sawant bath

BB-14: राखी सावंत ने बगीचे में लिया बाथ, राहुल वैध ने किया शैंपू, विडियो वायरल

27/01/2021
murder

1500 रुपये के लिए सगे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

11/09/2021
Immunity Booster Foods

इम्यूनिटी को सुधारने और बेहतर बनाने में ये ये फूड आइटम्स होते है बेहद काम लायक

22/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version