Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देखें इस बार 74वें स्वतंत्रता दिवस पर गूगल ने बनाया विशेष अंदाज में यह डूडल

Independence Day Google made this doodle

Independence Day Google made this doodle

नई दिल्ली। देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में त्योहार का माहौल है। इस अवसर को गूगल हर साल की तरह इस बार भी अपने विशेष अंदाज में मना रहा है। गूगल ने इसके लिए आज विशेष डूडल (Doodle) बनाया है।

जानिए पीएम मोदी का सात सालों में किए गए स्वतंत्रता दिवस पर अलग-अलग परिधान

गूगल के इस बार के डूडल में भारत की संस्कृति, कला और संगीत को दिखाया गया है। डूडल में शहनाई, तुतेरी, ढोल, वीणा और शारंगी को दिखाया गया है। इस बार के डूडल को मुंबई के गेस्ट आर्टिस्ट सचिन घनेकर ने बनाया है। डूडल पर क्लिक करने के बाद भारत का स्वतंत्रता दिवस सर्च रिजल्ट का पेज खुलता है।

कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार के लाल किला पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में सोशल डिस्टनसिंग का खयाल रखा जा रहा है। इसिलए यहां सिर्फ सिर्फ 5000 लोगों की भीड़ ही देखने को मिली है। जिनमे स्कूली बच्चों की जगह सिर्फ 500 एनसीसी कैडेट्स दिखे है।

Exit mobile version