• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फैक्ट्री के पानी ने ले ली 25 भेड़ों की जान, नोएडा में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
20/01/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Water from a Greater Noida factory kills 25 sheep

Water from a Greater Noida factory kills 25 sheep

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां दनकौर कोतवाली क्षेत्र में एक फैक्ट्री (Factory) से से निकलने वाला जहरीला दूषित पानी पीने से 25 भेड़ों की मौत हो गई है, जबकि 50 से ज्यादा भेड़ें गंभीर हालत में हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और एक बार फिर पर्यावरण और औद्योगिक लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान निवासी बाला सिंह जोगी अपने परिवार के साथ दनकौर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गुर्जर गांव में रहते हैं और करीब 100 भेड़ों को पालकर अपना जीवन-यापन करते हैं। सोमवार सुबह जब वह अपनी भेड़ों को चराने महमूदपुर गांव के पास बनी एक फैक्ट्री (Factory) के नजदीक पहुंचे, तो वहां फैक्ट्री से निकलने वाला दूषित पानी जमा हुआ था। इसी दौरान भेड़ों ने वह पानी पी लिया। कुछ ही देर बाद भेड़ों की हालत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते 25 भेड़ों ने दम तोड़ दिया।

फैक्ट्री (Factory) संचालक हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही दनकौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद प्रशासन को भी सूचना दी गई। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दूषित पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए, साथ ही फैक्ट्री को फिलहाल सील कर दिया गया है।

फैक्ट्री (Factory) से निकलता है कैमिकल वाला पानी

पीड़ित का कहना है कि इस फैक्ट्री (Factory) में एल्यूमिनियम और वाहनों के उपकरणों को केमिकल के जरिए गलाने का काम किया जाता है। आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला केमिकल युक्त दूषित पानी खुले में छोड़ा जा रहा है, जो आसपास के इलाके में फैल रहा है। ग्रामीणों ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि पिछले तीन वर्षों से यह फैक्ट्री संचालित हो रही है और गांव के पानी को दूषित कर रही है।

थाना प्रभारी दनकौर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। प्रशासन की टीम ने नियमों के तहत मौके पर पहुंचकर पानी के सैंपल एकत्र किए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फैक्ट्री संचालक से पूछताछ की जा रही है और प्रशासन की मौजूदगी में फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

Tags: Noida news
Previous Post

इस नेता के हाथ BJP की कमान, PM मोदी की मौजूदगी में औपचारिक ऐलान

Next Post

एक परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध हालात में मौत, पूरे इलाके में मची सनसनी

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Dead Bodies

एक परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध हालात में मौत, पूरे इलाके में मची सनसनी

यह भी पढ़ें

नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन लोगों को STF ने किया गिरफ्तार

13/06/2021
Kanya Pujan

इस विशेष मुहूर्त में करें कन्या पूजन, देवी दुर्गा की कृपा से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति

14/04/2024
डबल मर्डर

हमीरपुर डबल मर्डर : दो महिलायें गिरफ्तार, मुख्यारोपी समेत सात की तलाश जारी

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version