Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में वाटर पार्क और स्वीमिंग पूल फिर से शुरू, कोरोना काल में लगे सभी प्रतिबंध हटे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए शासन ने वाटर पार्क (Water Park) और स्वीमिंग पूल (Swimming Pools) से प्रतिबंध हटा लिया है। आंगनबाड़ी केंद्रों को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इस सम्बंध में एक शासनादेश जारी कर कहा है कि शादी विवाह समारोह भी बंद व खुले स्थानों पर पूरी क्षमता के साथ और मास्क की अनिवार्यता के साथ हो सकेंगे।

गौरतलब है कि कोरोना के घटते मामले के बीच केंद्र सरकार और राज्य सरकारें ढील देती जा रही है। हाल ही में विदेश से आने वाले यात्रियों को भारत सरकार ने राहत दी थी। इसके लिए भारत आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई थी। इसे लागू भी कर दिया गया है। इसके मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह तक क्वारंटीन में रहने की आवश्यकता नहीं होगी।

प्रदेश में कोरोना के 73 नए मरीज

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को एक दिन में कुल 1,19,543 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 73 नये मामले आये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 10,64,97,433 सैम्पल की जांच की गयी हैं। विगत 24 घण्टों में 208 लोग तथा अब तक कुल 20,45,771 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 924 एक्टिव मामले है।

योगी से मिलने जयपुर से पैदल गोरखपुर पहुंचे मामचंद

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 16 मार्च, 2022 को एक दिन में 3,63,310 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,25,24,867 तथा दूसरी डोज 12,13,77,225 दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को बुधवार तक कुल पहली डोज 1,29,35,575 तथा दूसरी डोज 66,54,605 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 5,040 दी गयी है। कल तक 23,48,454 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 29,58,45,766 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Exit mobile version