• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ की 11 सीटें जीतकर मोदी को दे रहे, झारखंड के लोग भी 14 सीटें मोदी को दें : विष्णु देव साय

Writer D by Writer D
29/05/2024
in राजनीति, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साहिबगंज/पाकुड़/दुमका (झारखंड)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने बुधवार को राज्य के साहिबगंज जिले के बरहेट, पाकुड़ जिले के अमरापाड़ा और दुमका जिले के शिकारीपाड़ा में जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सात मई को लोकसभा का चुनाव संपन्न हो चुका है और हम प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतकर मोदी को दे रहे हैं। उन्होंने झारखंड की जनता से प्रदेश की सभी 14 सीटें पीएम मोदी को देने का आग्रह किया।

साय (CM Sai) ने कहा कि झारखंड के लोगों को जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने खूब भरमाया। हमेशा यही भ्रम फैलाते हैं कि मोदी और भाजपा सरकार आई तो यहां के जल, जंगल, जमीन को लूट लेगी जबकि पूरे झारखंडवासियों को पता है कि यहां के जमीन को लूटने वाला एक मात्र आदमी यहां के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। झारखंड के लिए दुर्भाग्य की बात है कि आज यहां के पूर्व मुख्यमंत्री जमीन लूटने के मामले में, माइंस के लिए जमीन लेने के मामले में जेल में हैं।

आदिवासियों की विरोधी जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन

साय (CM Sai)  ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम ने आदिवासियों का कोई विकास नहीं किया। उसे केवल बंधुआ मजदूर और वोट बैंक समझा। भाजपा ने आदिवासियों का भरपूर सम्मान किया और आगे भी करेगी। गठबंधन सरकार को घेरते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि यहां की सरकार में मंत्री, कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के पीएस के घर से करोड़ों रुपये निकलता है। कांग्रेस के एक सांसद धीरज कुमार के यहां छापा पड़ता है तो उनके यहां से 351 करोड़ रुपये निकलता है। ये सारा जनता का पैसा है। उन्होंने कांग्रेस और जेएमएम को चोर-चोर मौसेरे भाई बताते हुए जनता से उसे उखाड़ फेंकने की बात कही।

मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का चुनाव

साय (CM Sai) ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का चुनाव है। मोदी गरीब परिवार से आते हैं। इसलिए गरीबों की पीड़ा उन्हें पता है। मोदी 18 घंटे काम करते हैं। गरीबों को गैस सिलेंडर देने, घर बनाने, स्वच्छ पानी, उपचार की सुविधा, खाता खुलवाने से लेकर स्वच्छता शौचालय बनवाने का काम मोदी की सोच से संभव हुआ है। जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के साथ देश को आतंकवाद से मुक्ति दिलाने का काम पिछले दस साल में हुआ है।

डबल इंजन सरकार-खुशियां अपार

साय (CM Sai) ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से काफी लाभ होता है। छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा की सरकार थी लेकिन पांच साल के लिए कांग्रेस ने सत्ता संभाली तो भ्रष्टाचार को जमकर बढ़ावा मिला। तीन महीने पहले आई भाजपा सरकार ने एक बार फिर विकास कार्यों को गति दे रही है। डबल इंजन की सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

विष्णु देव साय (CM Sai) ने सभा की शुरुआत में कहा कि झारखंड उनका ननिहाल है। झारखंड से छत्तीसगढ़ का रोटी-बेटी का रिश्ता है। एक नवंबर, 2000 को छत्तीसगढ़ बना और पंद्रह नवंबर, 2000 को झारखंड बना। दोनों राज्य एक साथ पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाले नरेन्द्र मोदी को हमें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। झारखंड की सभी 14 सीटें उनकी झोली में डालनी है। इसके लिए यहां की जनता का भरपूर सहयोग मिले यही आग्रह करने आया हूं।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnudev SaiJharkhand newsNational news
Previous Post

सीएम योगी की अगुवाई में उमड़ पड़ा भगवा ज्वार, गूंजा नारा-अबकी बार चार सौ पार

Next Post

विपक्ष नहीं समझ पाएगा 400 पार का रहस्य : योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

रंग ला रही जिला प्रशासन की पहल, प्रथम राजकीय नशा मुक्ति केंद्र से 7 व्यक्ति हुए नशामुक्त

30/01/2026
illegal mining
राष्ट्रीय

अवैध खनन पर सख्ती से उत्तराखंड में खनन राजस्व चार गुना बढ़ा

30/01/2026
UP's progress on development front
उत्तर प्रदेश

विकास के मोर्चे पर उत्तर प्रदेश की बढ़त, कई योजनाओं में बना देश में नंबर वन

30/01/2026
Revenue Building
उत्तर प्रदेश

राजस्व भवनों के निर्माण कार्य को मिली रफ्तार

30/01/2026
Dr. Rajesh Kumar
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी के विजन को ज़मीन पर उतारने में जुटा आवास विभाग

30/01/2026
Next Post
CM Yogi

विपक्ष नहीं समझ पाएगा 400 पार का रहस्य : योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

Case Filed

नायब नाजिर की मौत के बाद आरोपित SDM पर हत्या का मुकदमा दर्ज

03/04/2022
Horoscope

27 दिसंबर राशिफल: इन जातकों के जीवन में आज आएंगी खुशियां

27/12/2022
AK Sharma

कार्यों का मूल्यांकन के आधार पर निकायों में की जाए अधिकारियों की नियुक्ति: एके शर्मा

04/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version