• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्ष नहीं समझ पाएगा 400 पार का रहस्य : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
29/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें यूपी में 80 सीटों पर लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिले, वो हमारे चार सौ पार के रहस्य को नहीं समझ पाएंगे। आज पूरे देश की एक ही आवाज है कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। सीएम योगी (CM Yogi) बुधवार शाम यहां पार्टी प्रत्याशी रवि किशन के पक्ष में जोरदार रोड शो के दौरान विभिन्न मीडिया चैनलों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।

2014 और 2019 का रिकॉर्ड भी इस बार टूटेगा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह से अराजकता की ओर बढ़ चुकी है। पंजाब भारत की सुरक्षा का मुख्य आधार रहा है। पंजाब में अराजकता फैलाने वाली सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है। सीएम योगी ने यह भी भरोसा जताया कि बीजेपी 2014 और 2019 का रिकॉर्ड भी इस बार तोड़ देगी। कहा कि मोदी जी ने जो कहा है वो करके दिखाया है, हमने अपने संकल्प पत्र में जिन बातों को कहा है, उसे 100 प्रतिशत लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता हमारी प्राथमिकता है। सीएम योगी ने कहा कि इस बार यूपी में 80 बनेगा आधार और अबकी बार 400 पार।

संविधान को इंडी गठबंधन से खतरा

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि विपक्ष चारों खाने चित होकर अपनी हार मान चुका है। अब उसके पास जनता को गुमराह करने का एकमात्र साधन बचा है। कांग्रेस और सपा सहित पूरा इंडी गठबंधन आरक्षण विरोधी है। संविधान को इनसे खतरा है। योगी ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण पूरी तरह से असंवैधानिक है। बाबा साहब ने संविधान सभा और उसके बाद भी कई बार धर्म के आधार पर आरक्षण को राष्ट्रीय अखंडता के लिए चुनौती बताया था। यह भारत के विभाजन का कारण बना था। मुस्लिम आरक्षण को किसी भी स्थिति में देश में लागू नहीं होने देंगे। देश की जनता इंडी गठबंधन को खारिज करेगी। भारत में केवल बाबा साहब अंबेडकर के संविधान की बलशाली व्यवस्था ही कायम रहेगी। सीएम ने कहा कि मोदी सरकार में बाबा साहब का सर्वाधिक सम्मान हुआ है। कांग्रेस ने आपातकाल लगाया, धारा 370 को लागू करके, फ्रीडम ऑफ स्पीच को रौंदने का काम किया। हमेशा से इनका आचरण संविधान विरोधी रहा है।

बचे हुए माफिया का भी हो जाएगा सफाया

योगी (CM Yogi) ने बताया कि यूपी लगभग माफिया मुक्त हो चुका है, मगर कहीं कुछ बच गये हैं तो उनका भी सफाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी माफिया की भूमि नहीं थी,बल्कि यह तो महोत्सवों की भूमि है। ये भूमि ईश्वरीय अवतारों की है, इसलिए यूपी को माफिया मुक्त करना हमारा संकल्प था और हमें प्रसन्नता है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को माफिया मुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय माफिया तत्वों को पाला गया था, ऐसे में आज ये माफिया का महिमामंडन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी असलियत जनता जान चुकी है।

इंडी गठबंधन एक बार फिर मुंह की खाएगा

सीएम (CM Yogi) ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इंडी गठबंधन भानुमति का पिटारा है। ये कभी एक साथ नहीं रह सकते। बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी आमने सामने है। यही हाल पंजाब में भी है जहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जनता को इनकी हकीकत पता है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन एक बार फिर मुंह की खाएगा, रामद्रोही और माफिया के साथी यूपी में कभी सफल नहीं होंगे।

Tags: cm yogiloksabha elections 2024up newsyogi news gorakhpur news
Previous Post

छत्तीसगढ़ की 11 सीटें जीतकर मोदी को दे रहे, झारखंड के लोग भी 14 सीटें मोदी को दें : विष्णु देव साय

Next Post

सीएम भजनलाल शर्मा ने गोविन्द देव जी मन्दिर में की पूजा-अर्चना

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepak
Main Slider

शाम का दीपक घर से दूर करेगा पारिवारिक कलह

05/09/2026
Keys
Main Slider

इस हिस्से में न रखें चाबियां, घर से चली जाएगी बरकत

05/09/2026
Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Next Post
CM Bhajan lal Sharma

सीएम भजनलाल शर्मा ने गोविन्द देव जी मन्दिर में की पूजा-अर्चना

यह भी पढ़ें

Bus

PET एग्जाम देने जा रहे बाइक सवार युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

15/10/2022
The entire family was found dead

छत पर सूख रहे देसी बम फटने से एक मासूम की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

24/10/2022
गोरखपुर की 'गुडिया' के लीवर ट्रांसप्लांट के दिए 10 लाख

CM योगी की दरियादिली, गोरखपुर की ‘गुडिया’ के लीवर ट्रांसप्लांट के दिए 10 लाख

20/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version