• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छत पर सूख रहे देसी बम फटने से एक मासूम की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Writer D by Writer D
24/10/2022
in उत्तर प्रदेश, एटा, क्राइम
0
Dead Body

Dead Body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सर्रा में एक घर की छत पर रविवार दोपहर देसी बम (Desi Bomb) फट गए। वहां खेल रहे एक बच्चे का एक हाथ उड़ गया। दोनों आंखें जख्मी हो गईं। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज और वहां से आगरा के लिए रेफर किया गया। जाते समय रास्ते में मौत (Death) हो गई।

कस्बा के पास गांव सर्रा में रविवार को ऋषिपाल के घर की छत पर देसी बम सूख रहे थे। मकान का दरवाजा खुला था। पड़ोसी थान सिंह का 5 वर्षीय पुत्र सनी और राघवेंद्र का 6 वर्षीय पुत्र भोले खेलते हुए छत पर पहुंच गए। अचानक उन बमों में धमाका हो गया और बच्चे दूर जा गिरे। इन बमों के धमाकों में सनी का एक हाथ उड़ गया एवं दूसरा हाथ भी गंभीर जख्मी हो गया। आंखें बुरी तरह झुलस गईं। लोगों ने सनी को अस्पताल पहुंचाया। वहां से एटा मेडिकल कॉलेज और इसके बाद आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।

परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे। अवागढ़ के पास उसकी मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दूसरा बालक भी लहूलुहान हो गया । जिसका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। बताया गया है कि ऋषिपाल नोएडा में रहकर पूरे परिवार के साथ सिलाई का काम करता है। रविवार सुबह 7 बजे नोएडा से लौटकर घर आया था। पूरा मकान लंबे समय से खाली पड़ा था। रविवार को ही उसने घर में साफ-सफाई की थी। वहीं ये देसी बम किसके थे अभी कोई पता नहीं लग सका है।

दिवाली की खुशियां बदलीं मातम में

जिस घर की छत पर बम सूख रहे थे, उसका स्वामी ऋषिनाथ नोएडा में रहता है। परिवार को भी वहीं रखता है। जिसके चलते गांव के इस घर में ताला लगा रहता है। रविवार को ही वह परिवार समेत यहां पहुंचा था। त्योहार की तैयारी के मद्देनजर घर की साफ-सफाई में सभी लोग जुटे हुए थे। अभी गांव का कोई व्यक्ति यह नहीं बता रहा कि छत पर सूख रहे बम किसके थे लेकिन ये गांव में मातम की वजह बन गए। साफ-सफाई के दौरान ही गांव के दो बच्चे छत पर पहुंच गए।

बच्चों को नहीं थी इस खतरे की जानकारी

इन मासूम बच्चों को बमों से खतरे की जानकारी तक नहीं थी। इस बीच किसी तरह एक के बाद एक दो धमाके और दोनों बच्चे बुरी तरह लहूलुहान हो गए। पूरी छत खून से रंग गई। सनी को चोट ज्यादा आई थी। धमाके बाद से ही गांव में सन्नाटा पसर गया था लेकिन जैसे ही सनी की मौत की खबर मिली वहां चीत्कार मच गया। गांव में तैयारियां स्थगित कर दी गईं और त्योहार फीका हो गया। थानाध्यक्ष रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि हादसे की पूरी वजह पता की जा रही है।

Tags: crime newsetah news
Previous Post

सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार कार, पांच की मौत

Next Post

स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में मिले इतने जोड़े

Writer D

Writer D

Related Posts

सिद्धार्थनगर

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की हुई शुरुआत

02/07/2025
CM Yogi
Main Slider

राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवारत हैं एमपी शिक्षा परिषद की संस्थाएं : सीएम योगी

01/07/2025
Anandi Ben Patel
उत्तर प्रदेश

समूचे देश के लिए प्रेरक उदाहरण है एमजीयूजी : आनंदी बेन पटेल

01/07/2025
President Murmu
उत्तर प्रदेश

शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यमः राष्ट्रपति

01/07/2025
Manish Yadav
Main Slider

सपा में पैदा हो रही दरारें, वरिष्ठ नेता ने खुद पार्टी नेतृत्व पर साधा निशाना

01/07/2025
Next Post
Sex racket

स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में मिले इतने जोड़े

यह भी पढ़ें

सुशील मोदी Sushil Modi

राजद ने रघुवंश बाबू के आदर्शों पर दबंगई का बुलडोजर चला दिया : सुशील

09/10/2020
train

चलती ट्रेन से ताबूत के साथ गायब हुआ महिला का शव, 16 घंटे बाद इस राज्य में मिला

16/09/2021
Fake edible oil factory

लखनऊ: मिलावटी खाद्य तेल की फैक्ट्री के संचालक समेत चार गिरफ्तार, 27 हजार नकली तेल बरामद

19/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version