• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चलती ट्रेन से ताबूत के साथ गायब हुआ महिला का शव, 16 घंटे बाद इस राज्य में मिला

Writer D by Writer D
16/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
train

train

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से एक महिला का शव ताबूत के साथ चलती ट्रेन से गायब हो गया? उसे ढूंढ़ने में रेल अफसरों के पसीने छूट गए। मुम्बई से लेकर प्रयागराज तक मचे हड़कंप के बाद रेलवे ने करीब 16 घंटे बाद शव और ताबूत को ढूंढ निकाला और शव को परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान परिवार वालों की सांस अटकी रही और मृतक महिला का संस्कार एक दिन बाद हो सका।

इस मामले में रेलवे के अधिकारी अपनी गलती मानने के बजाय दिमागी तौर पर बीमार किसी अंजान शख्स को दोषी बताकर अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं।

दरअसल पूरा मामला यूपी के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी इलाके का है। यहां की रहने वाली बुजुर्ग महिला सरवरी बेगम कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं. मुम्बई के टाटा हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। तीन दिन पहले इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। परिवार वालों शव को ताबूत में रखकर उसे ट्रेन के ज़रिये प्रयागराज तक लाने और यहां से एम्बुलेंस से घर ले जाने का फैसला किया। परिवार वालों ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मडुवाडीह तक चलने वाली ट्रेन नंबर 12167 से अपना टिकट स्लीपर क्लास से बुक कराया, जबकि ताबूत को गार्ड के बगल एसएलआर यानी सामान रखने के कोच में बुक करा दिया। मुम्बई में परिवार वालों ने ताबूत को अपनी मौजूदगी में एसएलआर कोच में चढ़वाया।

नारायण हत्याकांड में वांछित 25 हजार के दो इनामी हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

13 सितम्बर को रात करीब 11 बजे ट्रेन जब प्रयागराज के छिवकी स्टेशन पहुंची तो परिवार वाले ताबूत लेने के लिए एसएलआर कोच पहुंचे। वहां उन्हें बताया गया कि कोच में रखा ताबूत गायब हो गया है और संभवतः वह रास्ते में कहीं गिर गया है। परिवारवालों ने हंगामा शुरू किया तो मुम्बई से लेकर जबलपुर तक हड़कंप मचा। सभी जगह आरपीएफ को एलर्ट पर डाला गया।

अधिकारियों ने भी इस लापरवाही को गंभीरता से लिया। जिसके बाद शव और ताबूत मध्य प्रदेश के मैहर जिले में ट्रैक के किनारे की झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। ताबूत कई जगह से टूट गया था। इतना ही नहीं शव को भी नुकसान पहुंचा। बहरहाल ताबूत की मरम्मत कराकर उसे दूसरी ट्रेन से मंगलवार शाम करीब चार बजे प्रयागराज भेजा गया। यहां घंटों की औपचारिकता के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। परिवार वाले देर रात शव लेकर प्रतापगढ़ पहुंचे। इस लापरवाही की वजह महिला के शव का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर को हो सका।

तेज बारिश के बीच कच्चे मकान जमींदोज, चार की मौत

इस मामले में नार्थ सेंट्रल रेलवे जोन के सीपीआरओ डॉ शिवम शर्मा ने पहले तो इस मामले को दूसरे जोन का बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की। उन्हें जब यह याद दिलाया गया कि प्रयागराज छिंवकी स्टेशन, जहां शव उतरना था, वह इसी जोन में आता है, तब उन्होंने डैमेज कंट्रोल यानी शव के गिरने के बाद रेल महकमे द्वारा की गई कवायद के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जबलपुर के आरपीएफ अफसरों ने जानकारी दी है कि रास्ते में पागल सा दिखने वाला कोई शख्स ट्रेन के नजदीक आ गया था और उसने एसएलआर कोच की सील को तोड़ दिया था। इसी वजह से रास्ते में मैहर के पास ताबूत छिटककर गिर गया। जबकि नियम के मुताबिक जिस स्टेशन पर माल उतरता है वहां पर एस एल आर कोच को विधिवत सील किया जाता है।

इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल को उन्होंने वेस्टर्न रेलवे पर छोड़ दिया। वहीं रेलवे की इस लापरवाही से मृतका के परिजनों में दुख के साथ गुस्सा भी है।

Tags: crime newsPrayagraj Newsup news
Previous Post

नारायण हत्याकांड में वांछित 25 हजार के दो इनामी हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

Next Post

मासूम के शव को कब्र से निकालकर जिंदा करने का प्रयास, तांत्रिक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपीराइज में छाया आर्गेनिक फार्मिंग का आइडिया, शुभावरी ने जीता 25 हजार का पुरस्कार

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: बांदा के शजर पत्थर और पारंपरिक स्वाद की भी रहेगी ट्रेड शो में धमक

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में प्रवाहित होगी संगम नगरी के हस्तशिल्प, खानपान और परिधानों की त्रिवेणी

23/09/2026
Next Post
arrested

मासूम के शव को कब्र से निकालकर जिंदा करने का प्रयास, तांत्रिक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

massive fire in ferry

सिंधु बॉर्डर पर किसानों के टेंट में लगी आग, महिला झुलसी

11/11/2021
International Trade Show

यूपी ट्रेड शो में आए एग्जिबिटर्स बोले, योगी जैसा कोई नहीं

21/09/2023
Hockey

Paris Olympic: हॉकी में भारत ने 52 साल का सूखा खत्म किया, आस्ट्रेलिया को 1972 के बाद पहली बार हराया

02/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version