• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज बारिश के बीच कच्चे मकान जमींदोज, चार की मौत

Writer D by Writer D
16/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
rain

rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के अधिसंख्य इलाकों में पिछले 24 घंटे से हो रही रिमझिम बारिश के बीच जौनपुर में कई कच्चे मकान जमीदोज हो गये जिनके मलबे में दब कर एक परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि सुजानगंज थाना क्षेत्र के सरायखानी गांव निवासी भरत लाल जायसवाल (38) परिवार के सदस्यों के साथ सो रहे थे कि तड़के करीब चार बजे कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिसके मलबे में परिवार के पांच सदस्य दब गए। घायलाें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले जाया गया जहां भरत लाल, पत्नी गुलाबा देवी (34) और बेटी साक्षी (10) को मृत घोषित कर दिया गया जबकि भाभी रेखा देवी (45) और भांजी काजल (12) की हालत गंभीर बनी हुयी है।

एक अन्य घटना में सिकरारा थाना क्षेत्र के सकल देल्हा गांव निवासी उर्मिला देवी (47) बुधवार रात कच्चे मकान में सो रही थीं। रात करीब एक बजे मकान की जर्जर दीवार ढह गई, जिसके मलबे में वह दब गई। आसपास के लोगों ने उसे मलबे से बाहर निकाला, फिर आनन-फानन बरईपार बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि उर्मिला छप्पर में अकेले ही सो रही थी।

तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, सरकारी कार्यालय से लेकर रिहायशी इलाकों में घुसा पानी

जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव के मेवा लाल का पुत्र सोनू कुमार अपने रिहायशी मड़हे में सो रहा था। रात के लगभग एक बजे लगातार हो रही बारिश की वजह से मड़हा धराशाई हो गया जिससे सोनू कुमार दब गया। किसी तरह आसपास के लोगों ने मड़हे में से सोनू कुमार को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

सोनू कुमार को गर्दन और पैर में चोट आई हैं। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मैरा गांव में रिहायशी कच्चा मकान गिर गया। जिससे हजारों के खाद्यान्न का नुकसान हो गया है। मीरगंज में बारिश के चलते बभनियांव (डिहवा) गांव निवासी राममूर्ति सरोज का कच्चा मकान गिर गया जिसमें रह रहे परिवार के लोगों की किसी तरह से जान तो बच गई, लेकिन गृहस्थी का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया।

Tags: crime newsJaunpur newsup news
Previous Post

तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, सरकारी कार्यालय से लेकर रिहायशी इलाकों में घुसा पानी

Next Post

नारायण हत्याकांड में वांछित 25 हजार के दो इनामी हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
PM Surya Ghar Yojana.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने और तेज की रफ्तार

04/09/2026
Next Post
arrested

नारायण हत्याकांड में वांछित 25 हजार के दो इनामी हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

massive fire in ferry

हार्डवेयर एंड प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान हुआ खाक

29/10/2021
Maha Kumbh Selfie Point

प्रयागराज महाकुम्भ 2025 के स्वागत में लखनऊ में बना भव्य सेल्फी प्वाइंट

16/11/2024
vaccination

प्रदेश में 70 फीसदी लोगों ने लगवा ली है वैक्सीन की पहली डोज

18/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version