• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में 70 फीसदी लोगों ने लगवा ली है वैक्सीन की पहली डोज

Writer D by Writer D
18/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
vaccination

vaccination

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में 04 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड टीके की दोनों डोज लग चुकी है, जबकि 70 फीसदी से अधिक लोगों ने कम से कम एक डोज लगवा ली है। ट्रेस, टेस्ट और टीकाकरण की बेहतर रणनीति के लिए देश-दुनिया में सराहे जा रहा उत्तर प्रदेश अब तक 08 करोड़ 58 लाख से अधिक टेस्ट और 14 करोड़ 37 लाख कोविड टीके लगाकर देश में शीर्ष स्थान पर है। यही नहीं, यूपी एकमात्र राज्य है जहां 04 करोड़ लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण को और तेज करने के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और दैनिक मॉनीटरिंग पर जोर दिया है।

प्रदेश में 18 वर्ष की उम्र से अधिक के कुल 14 करोड़ 74 लाख लोगों में से अब तक 10 करोड़ 33 लाख से अधिक लोगों ने पहली खुराक पा ली है, जबकि 04 करोड़ 04 लाख से अधिक लोगों ने दोनों डोज ले ली है। टीकाकरण की देशव्यापी स्थिति को देखें तो यूपी पहले पायदान पर बना हुआ है। दूसरे स्थान पर 10.46 करोड़ डोज लगाकर महाराष्ट्र है, जबकि पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और गुजरात, क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण को और तेज करने की जरूरत बताते हुए ग्रामीण क्षेत्रों पर खास फोकस करने के निर्देश दिए हैं।

45 जिले कोविड मुक्त, एक्टिव केस महज 95

प्रदेश में कोरोना महामारी काबू में है। एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 49 हजार 918 सैम्पल की टेस्टिंग में 75 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। गौतमबुद्ध नगर में 02, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, जालौन और मीरजापुर में 1-1 और नए संक्रमित मिले। इसी अवधि में 10 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 95 रह गई है, जबकि 16 लाख 87 हजार 290 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

रानी ने दिखाया, नारी न तो अबला है और न ही रणभूमि उसके लिए कोई बाधा : राजनाथ

ताजा स्थिति के मुताबिक आगरा, अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चन्दौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, जौनपुर, कानपुर नगर, कासगंज, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, उन्नाव और वाराणसी जिलों में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

सर्वाधिक टीकाकरण वाले शीर्ष पांच राज्य

1- उत्तर प्रदेश – 14.37 करोड़

2- महाराष्ट्र – 10.46 करोड़

3- पश्चिम बंगाल – 08.58 करोड़

4- मध्य प्रदेश – 07.75 करोड़

5- गुजरात – 07.56 करोड़

Tags: Corona vaccinevaccination in lucknowvaccination in up
Previous Post

रानी ने दिखाया, नारी न तो अबला है और न ही रणभूमि उसके लिए कोई बाधा : राजनाथ

Next Post

भाई के साथ मिलकर प्रेमिका ने प्रेमी को सुलाया था मौत की नींद

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
murder

भाई के साथ मिलकर प्रेमिका ने प्रेमी को सुलाया था मौत की नींद

यह भी पढ़ें

पूर्व पीएम मनमोहन का जन्मदिन Former PM Manmohan's birthday

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

26/09/2020

चुनाव से पहले सपा को झटका, अपना दल (एस) में शामिल हुए पूर्व सांसद नगेंद्र सिंह

02/02/2022
Suicide

सिपाही के कमरे पर नर्स ने लगायी फांसी

30/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version