• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिपाही के कमरे पर नर्स ने लगायी फांसी

Writer D by Writer D
30/12/2023
in आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के छत्ता क्षेत्र में तैनात सिपाही के कमरे में शुक्रवार को एक नर्स का शव फंदे पर लटका मिला। सिपाही और उसके परिचित आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने नर्स को मृत घोषित कर दिया। सिपाही नर्स के शव को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गया।

डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
मृत नर्स शोभा हमीरपुर की रहने वाली थी। झांसी निवासी और यहां थाना छत्ता में तैनात सिपाही राघवेन्द्र से उसकी मित्रता थी। नर्स दिल्ली में नौकरी करती थी। वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उससे पहले सिपाही के कमरे पर ठहर गई।

सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात शोभा राघवेंद्र से मिलने उसके कमरे पर पहुंची थी। शुक्रवार सुबह उसने कमरे में ही फांसी (Suicide) लगाई। राघवेंद्र उसे लेकर अस्पताल गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके मरने की बात जैसे ही राघवेंद्र को पता चली, वह शव को छोड़कर भाग गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है।

पुलिस अब इस छानबीन में लगी है कि ऐसा क्या हुआ जिस कारण शोभा ने अपने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। सिपाही के फरार हो जाने की सूचना ने इसे और पेचीदा बना दिया है। एसीपी छत्ता राकेश कुमार सिंह का कहना है कि अभी वे प्रशासनिक कार्यवाही कर रहे हैं। परिजनों की तहरीर पर कार्यवाही की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है कि युवती ने कमरे में फांसी (Suicide) क्यों लगाई। सिपाही की भी तलाश की जा रही है।

Tags: agra newscrime newsup news
Previous Post

प्रशांत कुमार नये साल में बनेंगे यूपी पुलिस के नये मुखिया

Next Post

पौष माह में करें सूर्य चालीसा का पाठ, ऐश्वर्य की होगी प्राप्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान

19/09/2026
Next Post
Surya Dev

पौष माह में करें सूर्य चालीसा का पाठ, ऐश्वर्य की होगी प्राप्ति

यह भी पढ़ें

XE variant of Corona

भारत में कोरोना के XE वैरिएंट की एंट्री, चौथी लहर आने का बढ़ा खतरा

03/05/2022
dia mirza wedding

वैभव रेखी संग दीया की अनोखी शादी, महिला पुजारी ने करवाईं रस्में

19/02/2021
List of Miscreants

पुलिस की दुराचारियों की लिस्ट में 54वें नंबर पर बीजेपी के नेता, थाने की लिस्ट वायरल

08/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version