• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत में कोरोना के XE वैरिएंट की एंट्री, चौथी लहर आने का बढ़ा खतरा

Writer D by Writer D
03/05/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
XE variant of Corona

XE variant of Corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए XE वैरिएंट ( XE variant of Corona) की भारत में एंट्री हो चुकी है। भारत में जीनोम सिक्वेंसिंग को मॉनिटर करने वाली संस्था INSACOG के वीकली बुलेटिन में इसकी पुष्टि हुई है। इस बुलेटिन में दावा किया गया है कि भारत में कोरोना का XE वैरिएंट ( XE variant of Corona) आ चुका है। XE ओमिक्रॉन के सब-लीनेज वैरिएंट से लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक है। इसका पहला केस इसी साल 19 जनवरी को ब्रिटेन में मिला था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि XE वैरिएंट ओमिक्रॉन के सब-लीनेज BA.1 और BA.2 से ही मिलकर बना है और इसकी संक्रामकता BA.2 से 10 प्रतिशत ज्यादा है। INSACOG के बुलेटिन में बताया गया कि भारत में अभी भी ओमिक्रॉन (BA.2) डोमिनेंट वैरिएंट है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि ये वैरिएंट लोगों को गंभीर रूप से बीमार करता है।

XE वैरिएंट ( XE variant of Corona) के लक्षण 

WHO का कहना है कि XE के म्यूटेशन को ओमिक्रॉन वैरिएंट का हिस्सा मानकर ही ट्रैक किया जा रहा है। एक नया सब वैरिएंट होने की वजह से स्थिति बदल सकती है। लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं माना जा रहा कि XE में कोई नया लक्षण देखा जाएगा। इसमें बुखार, गले में खराश, खांसी, जुकाम, नाक बहना, बदन दर्द, त्वचा में जलन या डिसकलरेशन और गैस्ट्रोइंटसटाइनल से जुड़ी समस्या जैसे कि पेट दर्द या डायरिया जैसे लक्षण हो सकते हैं।

मुंबई के बाद इस राज्य में XE वैरिएंट ने दी दस्तक, एक्सपर्ट ने कही ये बात

री-इंफेक्शन का खतरा

ओमिक्रॉन के XE वैरिएंट के म्यूटेशन में बदलाव हुआ है। यही कारण है कि इम्यूनिटी से बच निकलने में इसकी क्षमता और संक्रामकता पहले से ज्यादा बढ़ी है। इसलिए कोविड-19 की चपेट में आए लोगों में यह री-इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ा सकता है।

XE ( XE variant of Corona) से चौथी लहर आने का खतरा

भारत में BA.2 वैरिएंट के कारण ही चौथी लहर आई थी। 21 जनवरी को जब कोरोना पीक पर था तब लगभग साढ़े तीन लाख मामले दर्ज किए गए थे। XE BA।1 और BA।2 का री-कॉम्बिनेंट है और यह 10 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक है, इसलिए अगर XE वैरिएंट से नई लहर आती है तो मामले ज्यादा तेजी से बढ़ सकते हैं।

भारत में कहां मिला XE ( XE variant of Corona) का पहला केस?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में XE संक्रमण का पहला केस मुंबई में मिला था। बीएमएस ने दावा किया था कि 50 वर्षीय एक विदेशी महिला XE वैरिएंट से संक्रमित पाई गई है। चिंता की बात ये है कि संक्रमित महिला वैक्सीन के दोनों डोज ले चुकी थी और उसमें कोई लक्षण भी नजर नहीं आ रहा था। महिला 10 फरवरी को ही दक्षिण अफ्रीका से आई थी। यह महिला रिकवरी के बाद अपने देश लौट गई थी।

कोविड -19 के इस वेरिएंट ने दी दस्तक, यह संस्करण है घातक

Tags: corona xe varriantcorona xe varriant curecorona xe varriant symptomsfourth wave of corona
Previous Post

तनुश्री दत्ता की कार का हुआ ब्रेक फेल, एक्ट्रेस का हुआ ये हाल

Next Post

रबादा-शिखर के दम पर पंजाब ने रोका गुजरात का विजयी रथ, 8 विकेट से दी शिकस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
Punjab Kings

रबादा-शिखर के दम पर पंजाब ने रोका गुजरात का विजयी रथ, 8 विकेट से दी शिकस्त

यह भी पढ़ें

NVS has issued 9th admit

NVS ने जारी किया 9वीं का एडमिट कार्ड, ऐसे करे डाउनलोड

13/03/2022
bihar police constable recruitment

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम के एड्मिट कार्ड इस तारीख को होंगे जारी

15/02/2021
The entire family was found dead

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मिली लाश

14/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version