• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौसम अलर्ट : देश के इन राज्यों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

Desk by Desk
22/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
मौसम अलर्ट Weather Alert

मौसम अलर्ट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पूरे देश में बारिश का कहर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

विभाग ने मध्य प्रदेश के छह जिलों होशंगाबाद, जबलपुर,बेतुल, नरसिंहपुर, सिवनी और हरदा जिले को रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के 12 जिले व महाराष्ट्र के कुछ इलाकों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ओडिशा के तटीय इलाकों में रहने वाले मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की है।

तापसी पन्नू नज़र आने वाली है अपकमिंग मूवी रश्मि राकेट, नवंबर से शुरू होगी शूटिंग

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग के लिए अगले 24 घंटे जबकि विदर्भ और कोंकण क्षेत्र को लेकर 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को इन क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही इन इलाकों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान जताया है।

बाढ़ से बिहार में स्थिति और खराब हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ से कुल प्रभावितों का आंकड़ा 82.92 लाख पर पुहंच गया है। वहीं 27 लोगों की मौत हुई है। राज्य के 16 जिलों के 130 ब्लॉक की 1322 पंचायतें पानी में डूबी हुई है। गुरुवार से शुक्रवार के दौरान प्रभावितों की संख्या में 1.13 लाख की वृद्धि हुई है। बाढ़ की मार सबसे ज्यादाद दरभंगा, मुजफ्फरनगर और गोपालगंज जिले पर पड़ी है। राज्य की ज्यादातर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

BSF ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 पाकिस्तानियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

वहीं असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के तीस जिलों में बाढ़ से 56,91,694 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं बाढ़ के कारण 113 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में बाढ़ पीड़ितों के लिए कुल 626 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिसमें 1,56,874 पीड़ित शरण ले रहे हैं। एनडीआरफ को असम के आठ स्थानों पर तैनात किया गया है, एसडीआरएफ को राज्य में 40 विभिन्न स्थानों पर तैनात है। गुजरात में सात राजमार्गों समेत 131 सड़कें बंद हैं।

Tags: "Weather forecast today updatesFlood in BiharHeavy rainheavy to heavy rainIndia News in Hindiindore rainLatest India News Updatesmadhya pradesh rainrainRain alertrain in Madhya Pradeshrain todayThunderstormup weather alert for next weekWeather alertWeather alert for 72 hoursजलभरावबारिशबारिश का कहरमध्य प्रदेश
Previous Post

पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, जाने क्या है आज का रेट

Next Post

खौफनाक सड़क हादसा : बेकाबू कार की जोरदार टक्कर से हवा में उछला कपल, CCTV  में रिकॉर्ड

Desk

Desk

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Next Post
सड़क हादसा

खौफनाक सड़क हादसा : बेकाबू कार की जोरदार टक्कर से हवा में उछला कपल, CCTV  में रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

AK Sharma

सुरक्षा और सेवा दोनों हैं सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

06/11/2025

गैस लीकेज से चार फ्लैटों में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत दो लोग जिंदा जले

21/09/2021
Raksha Bandhan

रक्षाबंधन पर भाई को बांधें राशि के अनुसार राखी, सौभाग्य की होगी प्राप्ति

12/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version