Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, भारी बर्फबारी-बारिश की संभावना

नई दिल्ली। उत्तर भारत में बारिश का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। गुरुवार को भी उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर बिहार के मैदानी इलाकों तक बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने 22 से 24 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि, IMD ने बुधवार को बताया कि, 26 अक्टूबर तक देशभर से दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी मानसून के आने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून देर से विदा हो रहा है, मौसम विभाग ने कहा है कि, पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों, जिसमें बंगाल की समूची उत्तरी खाड़ी, पश्चिम बंगाल और मध्य बंगाल की खाड़ी, ओडिशा के कई हिस्से, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना, गोवा, कर्नाटक और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों से 23 अक्टूबर के आस-पास दक्षिण-पश्चिम मानसून के पीछे हटने की परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

यात्री कृपया ध्यान दें, बिहार-झारखंड और बंगाल के बीच चलने वाली 8 ट्रेनें बंद

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में उत्तर-पूर्वी हवाएं आने की संभावना बढ़ गई है और इसी के साथ 26 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम मानूसन के देश से पूरी तरह चले जाने की संभावना है। 26 अक्टूबर के आसपास उत्तर-पूर्वी मानसून से बारिश शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण देश के पूर्वी तट यानी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी के साथ ही केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी बारिश होती है।

Exit mobile version