Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पश्चिम बंगाल में एक सप्ताह में हो सकती है चुनाव की घोषणा : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी Mamta Banerjee

ममता बनर्जी Mamta Banerjee

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा को लेकर बुधवार को बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगले सात से आठ दिनों में राज्य में चुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है। चुनावों की दृष्टि से इसे ममता बनर्जी का बड़ा बयान माना जा रहा है।

किसान हमारे देश का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा : अक्षय कुमार

इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में भ्रष्ट लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी छोड़कर जाना चाहते हैं, वह तत्काल जा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ भ्रष्ट नेताओं को खरीद सकती है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को नहीं रोक सकती।

किसान आंदोेलन के समर्थन में उतरीं मिया खलीफा , ट्वीट कर उठाए ये सवाल

इसके अलावा ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस छोड़कर जो गए हैं, वे चुनाव नहीं जीतेंगे और विधानसभा चुनाव के बाद उनकी दुकानें बंद हो जाएगी। वहीं पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी पर हमला करते हुए कहा ममता बनर्जी ने कहा कि वन विभाग में ‘वन सहायक’ की भर्ती में विसंगतियों की जांच करेंगे।

Exit mobile version