• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वाती सिंह ने जब दिव्यांग दीपक को दी चलती-फिरती दुकान तो उसकी भर आई आंखें

Writer D by Writer D
25/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दोनों पैरों से दिव्यांग, हाथ भी ठीक से काम नहीं करते। उस दीपक को जब आज सुबह सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने चलती-फिरती दुकान के साथ ही बिक्री के लिए कुछ सामान भी दिये तो उसके आंखों से आंसू छलक आये। यह सिर्फ दीपक ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर स्वाती सिंह ने अपने आवास पर आधा दर्जन से अधिक दिव्यांगों को चलती-फिरती दुकान, चालीस से ज्यादा दिव्यांगों को सर्टिफिकेट एवं कंबल वितरित किए।

आशियाना सेक्टर आई के रहने वाले दीपक ने बताया कि विकलांग पेंशन के लिए मैं अखिलेश यादव की सरकार के समय उनके पास भी गया था। स्वयं उनके हाथों में कागज देकर आया, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबसे दीदी आईं उसी समय से हमारी पेंशन शुरू हो गयी। दीदी ने जितना दिव्यांगों की सहायता के लिए कार्य किया है, उसकी प्रशंसा के लिए शब्द कम पड़ेंगे।

दोनों नेत्रों से रोशनी गवां चुकी सोनी भी कार्यक्रम में पहुंची थी। मंत्री स्वाती सिंह ने जब उसके हाथों से अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कराया तो वह भावुक हो उठी। उसका कहना था कि इतना प्यार कोई नहीं दे सकता। यहां ममता झलकती है। कभी भी स्वाती सिंह में मंत्री पद का अहम देखने को नहीं मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मंत्री ने दिव्यांगों को साथ लेकर अटल जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। स्वाती सिंह ने कहा कि अटल जी के विजन को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगे हुए हैं।

एडिश्नल कमिश्नर अभिषेक चौहान ने बच्चों संग मनाया क्रिसमस पर्व

जहां पहले गरीबों के हक फाइलों में ही दबकर रह जाते थे, आज उन तक सारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और जिंदगी में खुशहाली आ रही है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारे शरीर में प्राण है, मैं गरीब, वंचित लोगों की सेवा करती रहूंगी।

मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि हम गरीबों के साथ दूसरी पार्टियों की तरह राजनीति नहीं करते। यह हमारा सेवा भाव है। उनको सामान्य जन की तरह हर सुविधा मिले, यह हमारी पार्टी का विजन है। इसको सिर्फ चुनाव देखकर नहीं किया जाता। यह सतत चलने वाली प्रक्रिया है। जब देश पर कोरोना जैसी महामारी का प्रकोप आया तो एक-एक भाजपा का कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किये बगैर लोगों की सेवा में जुट गया। वहीं दूसरे लोग घरों में दुबक कर ट्वीटर-ट्वीटर खेल रहे थे। उस समय तो कोई चुनाव नहीं था। हम सिर्फ सेवा भाव से कार्य में जुटे थे। हमारे लिए सेवाभाव कल भी था, आज भी है और कल भी रहेगा।

Tags: atal jayantiLucknow Newssushasan diwasswati singhup news
Previous Post

पहाड़ों पर बिछी बर्फ की सफ़ेद चादर, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

Next Post

हर सिख गुरु ने देश को जैसी जरूरत थी वैसा दिया नेतृत्व : मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Corn Paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में शामिल करें कॉर्न पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

02/11/2025
kaju sabji
Main Slider

मेहमानों को सर्व करें काजू की सब्जी, सभी करेंगे आपकी तारीफ

02/11/2025
noodle cutlets
खाना-खजाना

स्नैक्स में बनाएं नूडल कटलेट, बढ़ जाएगा शाम की चाय का स्वाद

02/11/2025
Besan Gatte
Main Slider

आज बनाएं ये स्पेशल राजस्थानी सब्जी, देखें रेसिपी

02/11/2025
Agarbatti
Main Slider

इस दिन न जलाएं अगरबत्ती, वरना खो जाएगा धन-वैभव

02/11/2025
Next Post

हर सिख गुरु ने देश को जैसी जरूरत थी वैसा दिया नेतृत्व : मोदी

यह भी पढ़ें

raja mahendra pratap university model

CM योगी आज राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि के शिलान्यास की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

13/09/2021
ट्रिपल तलाक

PM  मोदी को ‘थैंक यू’ कहा ट्रिपल तलाक से पीड़ित महिला ने

22/08/2020

यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

18/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version