• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब मनाई जाएगी गीता जयंती? नोट करें शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
06/11/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Gita Jayanti

Geeta Jayanti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन धर्म में मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का बड़ा ही विशेष महत्व है। इस दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। ये व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु का व्रत और पूजन होता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोक्षदा एकादशी का व्रत रखने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। मोक्षदा एकादशी के साथ ही इस दिन हर साल गीता जयंती (Gita Jayanti) भी मनाई जाती है।

हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का ही वो दिन था, जब जग पालक भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की रणभूमि में अपने परम शिष्य अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। यही कारण है कि हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन गीता जयंती (Gita Jayanti) मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के विशेष पूजन का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल गीता जयंती की डेट, शुभ मुहूर्त और मतत्व।

गीता जयंती (Gita Jayanti) 2025 डेट और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 30 नवंबर को रात 09 बजकर 29 मिनट पर शुरू हो जाएगी। इस एकादशी तिथि का समापन 01 दिसंबर को शाम 07 बजकर 01 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि मानी जाती है। ऐसे में इस साल 01 दिसंबर सोमवार के दिन गीता जयंती (Gita Jayanti) मनाई जाएगी।

गीता जयंती (Gita Jayanti) का महत्व

मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की रणभूमि में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। गीता सिर्फ एक किताब भर नहीं है, बल्कि गीता उपदेशों का एक जीवंत रूप है, इसलिए इसकी जंयती मनाई जाती है। गीता के उपदेश पहले जितने प्रासंगिक थे। ये आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। इस दिन गीता का पाठ करने वालों को मुक्ति, मोक्ष और शांति का वरदान प्राप्त होता है। गीता के पाठ से जीवन की जानी-अनजानी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।

Tags: Gita Jayanti
Previous Post

इस हिस्से में लगाएं विंड चाइम, घर में होगी धन की बरसात

Next Post

इस दिशा में न रखें पानी का घड़ा, समस्याओं से घिर जाएगा जीवन

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Pot

इस दिशा में न रखें पानी का घड़ा, समस्याओं से घिर जाएगा जीवन

यह भी पढ़ें

Transfer

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, 15 IPS हुए इधर से उधर

22/12/2024
Evening Semester Examinations of Masters

पॉलीटेक्निक के अंतिम वर्ष के छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाएं 18 सितंबर से

24/08/2020
Mulayam Singh

‘नेताजी’ की अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जाएंगे अखिलेश यादव, शिवपाल भी रहेंगे मौजूद

15/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version