• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाबालिग लड़कियों की तस्करी कर बिहार में बेचने वाले दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सोनभद्र
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र। ओबरा पुलिस ने तस्करी के एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसके सामने आने के बाद नगर में सनसनी फैल गयी। ओबरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कियों की तस्करी कर बिहार में बेचने के मामले में दो लोगों को असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार (Arrested)  किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा चारु द्विवेदी ने शुक्रवार को बताया कि 15 मार्च 2023 को ओबरा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि शहादत उर्फ सोनू नाम का एक लड़का वादी की पुत्री व उसके अन्य मित्रों की दो पुत्रियों को ओबरा से ले जाकर छपरा बिहार में बेचा दिया है। इस सूचना पर पुलिस ने थाना ओबरा पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास में थी।

शुक्रवार की सुबह एक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नामजद अभियुक्त शहादत उर्फ सोनू पुत्र स्व0 मो0 लतीफ, निवासी गिरिया, थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र को बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से एक कट्टा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यहां से लड़कियों को लेकर छपरा बिहार में ह्रदयराम को बेचता था तथा ह्रदयराम से इसके बदले में पैसा व कट्टा तथा कारतूस प्राप्त करता था। गिरफ्तार (Arrested)  अभियुक्त ने यह भी बताया कि आज ह्रदयराम मुझसे लड़किया लेने आया है जो इस समय ओबरा में ही है। अभियुक्त सोनू के बताये गये हुलिया के अनुसार पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त ह्रदयराम पुत्र स्व0 लोटनराम, निवासी अरियाँम, थाना मांझी, जनपद छपरा बिहार को बग्घानाला तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। जांच में उसके पास से भी एक कट्टा, एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बिहार तस्करी कर ले गई तीनों नाबालिग लड़कियों को बिहार चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के माध्यम से बरामद कर लिया गया है।

इस गिरफ्तारी  व बरामदगी के मामले में ओबरा थाने पर पास्को व अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Tags: crime newssonbhadra news
Previous Post

युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म, 14 लाख ठगे

Next Post

जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
UP Rise
उत्तर प्रदेश

संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर-1

05/10/2026
Next Post
Illegal Arms Factory

जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़

यह भी पढ़ें

The ancestral fair was canceled during the Corona period

कोरोना काल में पितृपक्ष मेला हुआ रद्द, चोरी-छिपे पिंडदान करा रहे पंडा

07/09/2020
pm modi

पीएम मोदी ने मनाया मां का 100 वां जन्मदिन, पैर पखार कर लिया आशीर्वाद

18/06/2022
Puja Khedkar

UPSC का बड़ा एक्शन, पूजा खेडकर की अफसरी छिनी; भविष्य में भी नहीं बन पाएंगी IAS-IPS

31/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version