Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जब महिलाएं चुनाव जीत कर आएंगी तो प्रदेश में सुशासन देगी : सलमान खुर्शीद

गाजियाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार को कहा कि जनता के सामने भाजपा के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। क्योंकि उन्होंने प्रदेश में काम नहीं किया है। आने वाली 10 फरवरी को प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखा देगी।

सलमान खुर्शीद मुरादनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बिजेंद्र यादव के समर्थन में संवाददाताओ को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे झूठ का इंतजार कर रही है। जिससे उन्हें फायदा हो सके। उनको देश समझ नहीं आता है। देश में भाईचारा है और सदैव रहेगा। इस चुनाव में जनता भाजपा को सही जवाब दे देगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा ने महिलाओं को 40 प्रतिशत चुनाव में टिकट देने का वादा किया। जो महिलाओं को प्रत्याशी बनाकर पूरा किया है। प्रियंका वाड्रा ने महिलाओं को टिकट देकर संदेश दे दिया है। जब महिलाएं चुनाव जीत कर आएंगी तो प्रदेश में सुशासन देगी।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन देशव्यापी आंदोलन है। किसानों का चुनाव में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। फ्री बिजली पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में बिजली उत्पादन के अनेकों संयंत्र स्थापित किए है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी राजनेताओं पर सरेआम गोलियां बरसा रहे है। हत्या बलात्कार व लूट हो रही है।

कांग्रेस पार्टी मेरे रक्त में है जिसे जीते जी मैं नहीं छोड़ सकता : शिवशंकर शुक्ला

इस मौके पर काग्रेंस प्रत्याशी बिजेंद्र यादव ने कहा कि श्मशान घाट हादसे के पीड़ितों की लड़ाई उन्होंने लड़ी है। और आगे भी लड़ाते रहेंगे। कांग्रेस के घोषणा पत्र को पूरा करने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर विधानसभा संयोजक हाजी रियासत विनोद शर्मा नगर अध्यक्ष इमरान मलिक जिला महासचिव नईम त्यागी अज्जू प्रधान हकीम नेता व मेहराजूद्दीन आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version