Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जो भी व्यक्ति गड़बड़ करेगा, वो परिणाम भुगतेगा : शिवराज

मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट shivraj singh chauhan

मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि इस राज्य की धरती पर प्रत्येक समाज, पंथ और समुदाय सुरक्षित है, लेकिन गुंडे बदमाशों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जरूर होती रहेगी।

श्री चौहान ने यहां मीडिया के सवालों के जवाब में यह बात कही। उनसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान के संबंध में सवाल पूछा गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर हर समाज, पंथ और समुदाय सुरक्षित हैं। कार्रवाई अगर होगी, तो गुंडे, बदमाशों और माफियाओं के खिलाफ होगी और उसे कोई भी नहीं रोक सकता है।

श्री चौहान ने दृढ़ता के साथ कहा कि जो भी व्यक्ति गड़बड़ करेगा, वो परिणाम भुगतेगा। कानून सबके लिए बने हैं। कानून की दृष्टि में सभी समान हैं। राज्य सरकार ने पत्थरबाजी करने वालों, मिलावट करने वालों, धोखाधड़ी करने वाले और अन्य माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है और वह नहीं रुकेगा।

टेरर फंडिग : अजीजुल हक सात दिन की पुलिस रिमांड पर, ATS ने घंटों की पूछताछ  

श्री चौहान ने श्री दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि अब वे हमें पाठ पढ़ा रहे हैं। उनके (श्री सिंह) कार्यकाल में प्रदेश तबाह हो गया था। बिजली, सड़क और अन्य क्षेत्र में क्या स्थिति थी। उन्होंने प्रदेश का बंटाढार कर दिया था। सिमी किसके जमाने में राज्य में पनपा था। उस समय रोज तनाव की घटनाएं होती थीं। उन्होंने कहा कि श्री सिंह मनचाहा बोलते हैं और अनचाहा सुनते हैं।

एक अन्य सवाल के जवाब में श्री चौहान ने कहा कि लवजिहाद संबंधी कानून (अध्यादेश) को मंजूरी मिलते ही इसे तत्काल लागू किया जाएगा। इसे लाने का मूल भाव ‘बेटी बचाने’ का ही है।

Exit mobile version