• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थोक महंगाई दर दिसंबर महीने में घटकर 13.56 फीसदी रही

Writer D by Writer D
14/01/2022
in Business, Main Slider
0
Inflation

Inflation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। महंगाई के र्मोचे पर आम आदमी को थोड़ी राहत मिली है। देश में थोक मूल्य आधारित महंगाई दर दिसंबर, 2021 में घटकर 13.56 फीसदी पर आ गई है, जो इससे पिछले महीने नवंबर 2021 में 14.23 फीसदी के उच्च स्तर पर थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में जानकारी दी कि खाद्य उत्पादों की कीमतों में भारी वृद्धि के बावजूद ईंधन, ऊर्जा और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में नरमी आने की वजह से थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई की दर दिसंबर 2021 में कम होकर 13.56 फीसदी हो गई।

आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले लगातार 4 महीने तक इसमे बढ़ोतरी हो रही थी, जबकि अप्रैल से लगातार नौवें महीने तक डब्ल्यूपीआई आधारित महंगाई दर दहाई अंक में बनी हुई है। इससे पिछले साल नवंबर में थोक महंगाई दर 14.23 फीसदी रही थी, जबकि दिसंबर 2020 में यह महज 1.95 फीसदी थी।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक विनिर्मित वस्तुओं की महंगाई दिसंबर में 10.62 फीसदी थी, जबकि इससे पहले के महीने में यह इससे अधिक 11.92 फीसदी थी। दिसंबर में ईंधन और विद्युत वर्ग में महंगाई 32.30 फीसदी हो गई, जबकि नवंबर में यह 39.81 फीसदी थी। वहीं, खाद्य वस्तुओं में महंगाई नवंबर के 4.88 फीसदी के मुकाबले बढ़कर दिसंबर में 9.56 फीसदी हो गई। इसके अलावा सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी नंवबर के 3.91 फीसदी की तुलना में दिसंबर में 31.56 फीसदी हो गई।

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 208 अंक टूटा

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2021 में थोक महंगाई दर मुख्य रूप से खनिज तेलों, मूल धातुओं, कच्चे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, रसायन और रासायनिक उत्पादों, खाद्य उत्पादों, कपड़ा, कागज और कागज के उत्पादों आदि की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण इससे पिछले साल इसी महीने की तुलना में ज्यादा है।

Tags: Business NewshighInflationmonthprice inflationPricesriseVegetablesWholesale
Previous Post

ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने किया पोस्ट, बोलीं- 40 की उम्र में प्यार….

Next Post

राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी छह फरवरी तक

Writer D

Writer D

Related Posts

Home
Main Slider

न चीजों को भूलकर भी न करें नजरंदाज, बुरा होने का होता है संकेत

11/05/2026
Anjeer ki Kheer
Main Slider

डायबिटीज के मरीज ऐसे बनाएं ये खीर

11/05/2026
Stuffed Parwal
Main Slider

बेहद लाजवाब लगती है ये डिश, नोट कर लें मजेदार रेसिपी

11/05/2026
Rooh Afza Sharbat
Main Slider

गर्मी से राहत देता है ये ड्रिंक, चाहे तो रोजाना करें सेवन

11/05/2026
फैशन/शैली

पतली आईब्रो को बनाना है घना, तो करें इस रस का इस्तेमाल

11/05/2026
Next Post

राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी छह फरवरी तक

यह भी पढ़ें

हरियाणा : CM मनोहर लाल खट्टर ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

11/09/2020
tata groups

टाटा समूह की ट्रेंट में 0.79 फीसदी हिस्सेदारी 202 करोड़ रुपये में बेची

03/12/2020
shivpal yadav

पंचायत चुनाव के बहाने ‘यादव परिवार’ को एक करने में जुटे शिवपाल

31/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version