• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना क्यों होता है शुभ?

Desk by Desk
09/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
dhanteras

dhanteras

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। दिवाली उत्सव धनतेरस के साथ शुरू हो जाता है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन आदि खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के खास मौके में भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस क्यों मनाया जाता है और इस दिन सोना-चांदी आदि खरीदना शुभ क्यों माना जाता है।

शास्त्रों के मुताबिक, धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि समुद्र मंथन से सोने का कलश लेकर उत्पन्न हुए थे, इसलिए इस दिन सोना या फिर बर्तन खरीदने की परंपरा है। धनवंतरि के उत्पन्न होने के 2 दिन बाद समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी प्रकट हुई थीं, इसलिए दीपावली से 2 दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। कहा जाता है कि धनवंतरि विष्णु भगवान का अंश हैं और वो देवताओं के वैद्य हैं, इसलिए इनकी पूजा करने से स्वास्थ्य लाभ होता है। मान्यता है कि संसार में विज्ञान और चिकित्सा के विस्तार के लिए भगवान विष्णु ने धन्वंतरि का अवतार लिया था।

धनतेरस मनाने की पौराणिक कथा

एक धार्मिक मान्यता यह भी है कि एक बार राजा बलि के भय से देवतागण परेशान थे और विष्णु ने वामन का अवतार लिया था उस वक्त वह यज्ञ स्थल पर पहुंचे। वहां असुरों के गुरु शुक्राचार्य ने विष्णु भगवान को पहचान लिया, उन्होंने राजा बलि से कहा कि ये वामन जो कुछ भी मांगे देना मत क्योंकि यह विष्णु का रूप है और देवताओं की मदद के लिए आए हैं। लेकिन राजा बलि दानी भी थे उन्होंने शुक्राचार्य की बात नहीं मानी।

वामन बने विष्णु ने उनसे तीन पग भूमि मांगी,  और राजा बलि ने दी भी दी। उसी वक्त गुरु शुक्राचार्य ने छोटा रूप धारण किया और वामन बने विष्णु के कमंडल में जाकर छिप गए, विष्णु भगवान को ज्ञात हो गया था कि शुक्राचार्य उनके कमंडल में हैं, उन्होंने कमंडल में कुश इस तरह से रखा कि शुक्राचार्य की एक आंख फूट गई।

भगवान वामन ने खुद का अवतार बड़ा किया और पहले पग में धरती नाप ली, दूसरे पग में अंतरिक्ष नाप लिया, तीसरा पग रखने की जगह नहीं बची तो बलि ने वामन बने विष्णु के पैरों के नीचे अपना सिर रख लिया। इस तरह बलि की हार हुई और देवताओं के बीच बलि का भय खत्म हो गया। कहा जाता है कि इसी जीत की खुशी में धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है।

धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े आदि खरीदते हैं। लेकिन आपने देखा होगा कि सबसे ज्यादा जोर सोना और चांदी पर दिया जाता है। फिर चाहें एक सिक्का ही क्यों न खरीदा जाए। शास्त्रों में एक पीछे एक कथा बताई है।

Tags: dhanteras 2020dhanteras 2020 kathadhanteras gold buying muhuratdhanteras pooja timingsdhanteras pooja vidhiधनतेरस 2020धनतेरस की पौराणिक कथाधनतेरस मनाने का कारणधनतेरस सोना चांदी खरीदना क्यों होता है शुभ
Previous Post

एग्जिट पोल से न हम घबराते हैं और न ही इतराते हैं : नंदकिशोर

Next Post

प्रदेश के कलाकारों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा : मौर्य

Desk

Desk

Related Posts

Drinks
Main Slider

इन ड्रिंक्स से शरीर को मिलेगी प्राकृतिक ठंडक

04/03/2026
Dandruff
फैशन/शैली

डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा, फटाफट करें ये उपाय

04/03/2026
hair
फैशन/शैली

रूखे बाल बनेंगे सिल्की, इस्तेमाल करें ये हेयर मास्क

04/03/2026
glowing skin
फैशन/शैली

खोती रंगत से हैं परेशान, इन तरीकों से पाए ग्लोइंग स्किन

04/03/2026
Hair
Main Slider

प्याज़ के इस्तेमाल से पाए सुन्दर बाल और चमकती त्वचा

04/03/2026
Next Post
केशव प्रसाद मौर्य

प्रदेश के कलाकारों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा : मौर्य

यह भी पढ़ें

cash

आचार संहिता के अनुपालन में अब तक 1.51 करोड़ रूपये से अधिक का कैश बरामद

14/01/2022
TDS plan

मंडल के दो लाख 68 हजार परीक्षार्थियों को दिखाएगा सफलता की राह

21/11/2020
चीन का नकली सूरज China's fake sun

चीन का नकली सूरज, असली से है 10 गुना अधिक शक्तिशाली, जानें विशेषता

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version