Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शादी के 18 महीने बाद पत्नी की गला रेतकर हत्या, हत्यारा पति फरार

dead body

dead body

अयोध्या में मवई थाना अंतर्गत नेवाजपुर गांव में रविवार को एक (22) वर्षीय नवविवाहिता रिंकू की उसके पति ने गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

महिला की शादी हुए अभी मात्र 18 महीने हुए थे। अभी उसके बच्चे भी नहीं थे। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम दोनों ने खाना खाकर कमरे में जाकर सो गए लेकिन सुबह घरवालों ने देखा कि कमरे के अंदर महिला रिंकू का रक्त रंजित शव पड़ा हुआ है और पति रामू उर्फ राम सिंह गौतम मौके से फरार है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

गाजीपुर बार्डर पहुंचे सुखबीर सिंह बादल, कहा- पीएम को किसानों के मन की बात सुननी चाहिए

घटना की तुरंत सूचना मवई पुलिस को दी गई जिसके बाद सीओ रुदौली धर्मेंद्र यादव, एसएचओ मवई विश्वनाथ यादव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है। मृतका का मायका रानेपुर गांव थाना दरियाबाद बाराबंकी में है।

सीओ रुदौली धर्मेंद्र यादव के मुताबिक मायके वालों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। हत्यारे पति की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

CTET परीक्षा : प्रयागराज, गोरखपुर और मुरादाबाद में दबोचे गए सात साल्वर

बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी पर नाजायज संबंध का शक था। जिसको लेकर आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता रहता था और यह विवाद हत्या में बदल गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Exit mobile version