• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शरद पवार की बागी विधायकों को दो टूक, उद्धव सरकार को बचाने के लिए कुछ ही करेंगे

Writer D by Writer D
23/06/2022
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Sharad Pawar

Sharad Pawar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच एनसीपी ने अपने नेताओं के साथ एक अहम बैठक की है। उस बैठक में शरद पवार (Sharad Pawar) की तरफ से कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान शरद पवार (Sharad Pawar) ने पार्टी नेताओं से कहा है कि अभी वे वर्तमान स्थिति पर पैनी नजर बनाए रहें। सब कुछ समझने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। उनके बयान से साफ है कि एनसीपी अभी कोई जल्दबाजी नहीं करने वाली है। किसी भी तरह का फैसला इस समय नहीं लिया जाएगा।

इसके अलावा एनसीपी प्रमुख (Sharad Pawar) ने इस बात पर भी जोर दिया कि अभी पार्टी को शिवसेना का साथ नहीं छोड़ना है। वहीं जो विधायक बागी हो चुके हैं, उन्हें वापस लाने में शिवसेना की मदद करनी होगी। इससे पहले शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा था कि वे शिवसेना के आंतरिक मामले में दखल नहीं देने वाले हैं। लेकिन अब जब संकट सरकार पर गहराता जा रहा है, वे भी सक्रिय भूमिका निभाते दिख सकते हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि सरकार बचाने के लिए कुछ भी किया जाएगा और जो भी बागी हुए हैं, उन्हें भी कीमत चुकानी पड़ेगी।

चर्चा तो इस मुद्दे पर भी रही कि क्या संजय राउत के अलग होने के बयान के बाद एनसीपी को सरकार में बने रहना चाहिए या नहीं। क्या उन्हें महा विकास अघाडी से अलग हो जाना चाहिए? बताया जा रहा है कि शरद पवार की तरफ से ये सवाल पार्टी के सामने रखा गया है, अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया। कहा जा रहा है कि पार्टी के सीनियर नेताओं ने अपना मत रखते हुए बताया है कि अगर शिवसेना अपने बागी विधायकों को एक साथ ले आती है, ऐसी स्थिति में वो दोनों कांग्रेस और एनसीपी के लिए मुश्किल खड़ा कर सकती है क्योंकि उनके पार्टी के कई नेता इस गठबंधन के खिलाफ चल रहे हैं।

महाराष्ट्र संकट में ‘दीदी’ की एंट्री, बोलीं- बागी विधायकों को बंगाल भेजो, अच्छी खातिरदारी करेंगे

वहीं बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजित पवार की तरफ से साफ कर दिया गया है कि पार्टी अंत तक उद्धव ठाकरे के साथ खड़ी रहने वाली है। पूरी कोशिश की जाएगी कि इस सरकार को बचा लिया जाए। वहीं क्योंकि कुछ शिवसैनिक विधायकों ने आरोप लगाया कि एनसीपी के गार्जियन मंत्रियों द्वारा उन्हें जरूरी फंड नहीं दिए जाते थे, इस पर अजित पवार ने सिर्फ इतना कहा है कि ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं और उनकी पार्टी ने कभी भी विकास में अड़ंगा नहीं डाला।

वैसे एनसीपी के अलावा कांग्रेस की तरफ से भी बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। मीटिंग में कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि सरकार को बचा लिया जाएगा और एकनाथ शिंदे 37 विधायकों का समर्थन हासिल नहीं कर पाएंगे। मीटिंग में ये स्पष्ट कर दिया गया है कि जब तक शिवसेना खुलकर ना कहे कि वो बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहती है, महा विकास अघाडी एकजुट रहने वाली है, सरकार भी चलती रहेगी।

Tags: breaking newsEknath Shindelatest news in hindiMaharashtra Newsmaharashtra political crisisNational newspolitical crisisSanjay Rautshivsenauddhav thackeray
Previous Post

योगी सरकार ने तैयार की जलजनित व संक्रामक बीमारियों के नियंत्रण की नई रणनीति

Next Post

निर्यात की नींव पर देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था की ओर एक मजबूत कदम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
export

निर्यात की नींव पर देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था की ओर एक मजबूत कदम

यह भी पढ़ें

CM Dhami

वन नेशन वन इलेक्शन देश हित में क्रांतिकारी कदम: धामी

02/05/2025
Rakesh Tikait

Twitter पर दिखा राकेश टिकैत का नया अवतार, यूजर्स ने पूछा ये सवाल…

19/07/2021

साक्षी महाराज के खाते में पटना के जालसाजों ने लगाई सेंध, दो गिरफ्तार

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version