• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मरने से पहले ख्वाहिश है कि यूपी में 100 मुस्लिम नेता हो : ओवैसी

Writer D by Writer D
26/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, ख़ास खबर, राजनीति
0
owaisi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही ओवैसी की पार्टी सक्रिय हो गई है। रविवार को पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी कानपुर की जनसभा में जहां सत्ताधारी पार्टी के साथ सपा कांग्रेस और बसपा पर निशाना साधा तो वहीं मुस्लिमों को एकजुट रहने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद अतीक अहमद को उनका परिवार पांच साल से नहीं देख पाया। आगामी विधानसभा चुनाव में उनके परिवार को टिकट दिया जाएगा और जनता के सहयोग से उन्हे जीत भी मिलेगी।

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां पर जाजमऊ के तेल मिल कंपाउंड के पास ग्राउंड में उन्होंने जनसभा की। ओवैसी ने सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कहीं भी लोकतंत्र नहीं है।

मुस्लिमों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है और सपा, कांग्रेस और बसपा भी मुसलमानों को भय दिखाकर सिर्फ वोट ले रही है। सभी विपक्षी पार्टियों में हिम्मत नहीं है कि मुसलमानों के अधिकार की बात खुले मंच से रख सकें। लोगों से अपील करते हुए वे बोले कि विधानसभा चुनाव में मजलिस के उम्मीदवार को ही जिताएं।

फर्जी किसानों की भीड़ जुटाकर भाजपा अब किसान सम्मेलन कर रही : लल्लू

कहा, जिसके पास ताकत हाेती है उन्हें सुना जाता है। उत्तर प्रदेश में आज स्थिति यह है कि मुसलमानों का कोई नेता नहीं है। मुझे मरने से पहले ख्वाहिश है कि आपके यहां 100 मुस्लिम नेता हो।

अतीक के परिवार को करें मतदान

ओवैसी ने आगे कहा कि पूर्व सांसद अतीक साहब की पत्नी बच्चों ने पांच साल से उन्हें नहीं देखा। आजम खान जेल में हैं, उन्हें फंसाया गया। घर गिरा दिया गया। सूरज निकलेगा और धूप निकलेगी। आज तुम अपने हक को नहीं पहचानोगे, तो नुकसान हमारा ही होगा।

टीवी वाले कुछ बोलें, लेकिन मैं अतीक और परिवार को टिकट दूंगा। आप लोगों से मेरी अपील है कि पार्टी के पक्ष में मतदान कर अतीक के परिवार को जिताने का काम करें। ओवैसी के बयान से लगभग साफ हो गया कि कानपुर की कैंट विधानसभा सीट से अतीक की पत्नी शाइस्ता एआईएमआईएम से चुनावी ताल ठोकेंगी।

Tags: #owaisikanpur newsup news
Previous Post

सीएम योगी बोले- प्रदेश में और तेज करें कोरोना टीकाकरण

Next Post

जितिन प्रसाद समेत सात मंत्री योगी कैबिनेट में हुए शामिल, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
Next Post

जितिन प्रसाद समेत सात मंत्री योगी कैबिनेट में हुए शामिल, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

यह भी पढ़ें

Black pepper

इस सब्जी से फेस पर आएगा ग्लो, ऐसे करें इस्तेमाल

11/02/2026
Vande Bharat Express

देवभूमि को कल पीएम मोदी देंगे वंदे भारत का तोहफा, जानिए रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग

24/05/2023
Doctors

सीएम योगी विधानसभा में कल करेंगे तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

18/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version