• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी बोले- प्रदेश में और तेज करें कोरोना टीकाकरण

सीएम ने अफसरों को निर्देश दिया है कि वैक्सीन की पहली डोज लेने वाले लोगों से संपर्क करें और उन्हें दूसरी डोज लगाएं।

Desk by Desk
26/09/2021
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कोविड से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। यूपी 10 करोड़ डोज लगाने वाला पहला राज्य है। 55 फीसदी से अधिक लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। इस प्रक्रिया को और तेज किया जाए। दूसरी डोज के लिए पात्र लोगों से संपर्क-संवाद बनाते हुए टीकाकरण किया जाए। वैक्सीन उपलब्धता के लिए केंद्र सरकार से संपर्क बनाए रखा जाए।

सीएम ने अफसरों को दिए निर्देश

सीएम योगी ने टीम-9 के साथ बैठक में अफसरों को निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि, लगातार कोशिशों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। आज प्रदेश के 32 जनपदों (अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बलिया, बांदा, बहराइच, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर और सोनभद्र) में कोविड का एक भी मरीज नहीं रहे। ये जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 से भी कम हो गया है और रिकवरी दर 98.8 फीसदी है।

साक्षी महाराज ने किया महंत नरेंद्र गिरि की हत्या का दावा

24 घंटे में हुई 2,17,730 सैम्पल की टेस्टिंग

सीएम योगी ने कहा कि,  24 घंटे में हुई 2 लाख 17 हजार 730 सैम्पल की टेस्टिंग में 67 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 08 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 176 रह गई है। यह सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारक बन सकती है।

एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अब तक 07 करोड़ 77 लाख 98 हजार 860 सैम्पल की कोविड जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 11 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 12 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 706 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस स्थिति को और बेहतर करने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।

प्रदेश में डेंगू की स्थिति नियंत्रण में-सीएम

सीएम योगी ने कहा कि फिरोजाबाद, मथुरा व आगरा के साथ-साथ सभी जिलों में डेगूं की स्थिति नियंत्रण में है। नए मरीजों की संख्या कम हो रही है। वायरल बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम किए जाएं। बुखार,दस्त,डायरिया की दवाइयां दी जाएं। सर्विलांस को और बेहतर किए जाने की जरूरत है। अस्पतालों में अतिरिक्त बेड, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाइयां, जांच उपकरण आदि की व्यवस्था की गई है। आवश्यकतानुसार बढ़ोतरी की जाए।

Tags: cm yogicoronavaccine
Previous Post

फर्जी किसानों की भीड़ जुटाकर भाजपा अब किसान सम्मेलन कर रही : लल्लू

Next Post

मरने से पहले ख्वाहिश है कि यूपी में 100 मुस्लिम नेता हो : ओवैसी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी रविवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को देंगे सौगात

12/09/2026
Next Post
owaisi

मरने से पहले ख्वाहिश है कि यूपी में 100 मुस्लिम नेता हो : ओवैसी

यह भी पढ़ें

करन जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को अपनी नई फिल्म के लिए साइन किया

27/08/2021
Hina Khan

कैंसर से जूझ रही हिना खान का हो गया ब्रेकअप? कहा – लोग इस्तेमाल करते हैं

05/09/2024
Reliance Jio

रिलायंस जियो ने लॉन्च किये नये ‘ऑल-इन-वन’ प्लान्स

05/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version