• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस पर फायरिंग के मामले में गवाह होमगार्ड को दिनदहाड़े मारी गोली

Writer D by Writer D
23/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Constable

Constable shot during a fight

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। 4 साल पहले पुलिस कर्मियों पर गोली चलाने का दुस्साहस करने वाले आरोपी ने शनिवार को दिनदहाड़े इस मामले में गवाह होमगार्ड को गोली (Shot) मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। इस घटना से गांव में दहशत व्याप्त है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें बनाई हैं। घटना अतर्रा थाना क्षेत्र की है।

जनपद के अतर्रा थाना अंतर्गत ग्राम बल्लान में होमगार्ड ओंकारनाथ शनिवार को सवेरे डॉक्टर के पास जा रहा था। तभी श्रवण के मकान के पास भजन सिंह पुत्र राम सजीवन सिंह ने ओंकार नाथ पर नाजायज तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगते ही होमगार्ड जमीन में गिर गया और हमलावर तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गया।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। परिवार के लोग घायल को लेकर अतर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल बांदा के लिए रेफर कर दिया। यहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में मौजूद होमगार्ड के बेटे ने बताया कि पिता ने 2018 में पुलिस पर फायरिंग करने वाले भजन के खिलाफ गवाही दी थी। इसी रंजिश के चलते उसने पिता को गोली मारी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अतर्रा आनंद कुमार पांडे ने बताया कि आज सवेरे सूचना मिली थी कि भजन सिंह द्वारा होमगार्ड को तमंचे से गोली मारी गई है। सूचना के आधार पर अतर्रा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना का मुआयना कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें भी बनाई गई हैं, जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Tags: banda news
Previous Post

पिता ने बेटे की गोली मारकर कर दी हत्या

Next Post

ऑनलाइन क्रिकेट में सट्टा चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Unnao police launched the first AI video trainer 'Drona'
Main Slider

उन्नाव पुलिस ने लॉन्च किया पहला एआई ट्रेनर ‘द्रोण’, बीट पुलिसिंग की होगी स्मार्ट ट्रेनिंग

17/06/2025
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में विद्युत उपभोक्ताओं को लगेगा तगड़ा झटका, इतनी महंगी हो सकती है प्रति यूनिट बिजली

17/06/2025
Afsa Ansari
उत्तर प्रदेश

बाहुबली मुख़्तार अंसारी की पत्नी अफ्सा अंसारी पर कसा शिकंजा, पुलिस ने फ्रीज किये बैंक खाता

17/06/2025
Online Betting Apps
खेल

अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स: क्रिकेटरों से पूछताछ, हुआ ये बड़ा खुलासा

17/06/2025
61 families returned to Sikhism
उत्तर प्रदेश

61 परिवारों ने की सिख धर्म में की वापसी, गुरुद्वारा टेका मत्था

17/06/2025
Next Post
Arrested

ऑनलाइन क्रिकेट में सट्टा चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Chhath Puja

छठ पूजा से जुड़ी हैं ये मान्यताएं, जानें पौराणिक कथा

06/11/2024
Vaijayanti plant

कान्हा को प्रिय है यह पौधा, घर में लगा लिया तो होगा चमत्कार

13/08/2024
pakistan

Pakistan : पाक में सरकार और विपक्षी दलों में आर-पार की लड़ाई

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version