• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार

Writer D by Writer D
30/06/2025
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Woman arrested with cocaine worth Rs 1.5 crore

Woman arrested with cocaine worth Rs 1.5 crore

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई के अंधेरी इलाके में सोमवार को मुंबई पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 साल की नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 1.42 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन (Cocaine) बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी सोमवार की तड़के उस समय हुई जब पुलिस की टीम अंधेरी स्थित पुराने म्हाडा क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। तभी टीम की नजर एक महिला पर पड़ी जो संदिग्ध रूप से घूम रही थी। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगी। हालांकि कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 30 कैप्सूल मिले जिनमें कुल 418 ग्राम कोकीन (Cocaine) भरी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस कोकीन की अनुमानित कीमत 1.42 करोड़ रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार महिला की पहचान येना क्रिस्टिना एडोवा के रूप में हुई है, जो नाइजीरिया की नागरिक है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह कोकीन (Cocaine) कहां से लाई थी और इसे मुंबई में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह महिला किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरोह से तो नहीं जुड़ी है।

मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारी का कहना है कि महानगर में ड्रग्स तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Tags: crime newsMumbai News
Previous Post

बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, फायरब्रांड नेता टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफे

Next Post

श्रीमद्भागवत ने आंतरिक शांति, समाधान और आत्म-साक्षात्कार का मार्ग दिखाया- मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Next Post
CM Dhami addressed the Shrimad Bhagwat Katha virtually

श्रीमद्भागवत ने आंतरिक शांति, समाधान और आत्म-साक्षात्कार का मार्ग दिखाया- मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Vishwanath temple

विश्वनाथ मंदिर में आपस में भिड़े सेवादार और श्रद्धालु, सप्तर्षि  आरती के समय हुई मारपीट

24/07/2022
LPG cylinder

LPG सब्सिडी को लेकर 7 करोड़ ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा असर

28/11/2020
Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा ने जिम में दिखाया ‘ सेक्सी’ डांस मूव्स, देखकर फैंस हुए फिदा

19/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version