• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनसुनवाई के दौरान SSP ऑफिस में महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
20/06/2022
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, क्राइम, प्रयागराज
0
Poision

Poision

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। एसएसपी (SSP) प्रयागराज के दफ्तर में सोमवार को जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने जहर (Poison) खा लिया। महिला के जहर खाने की सूचना पर एसएसपी दफ्तर में हड़कंप मच गया।

जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस की डायल 112 वैन को बुलाकर महिला को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसआरएन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में महिला का उपचार किया जा रहा है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जहर खाने वाली महिला के बारे में पता चला है कि 50 वर्षीय महिला रेप पीड़िता की मां हैं। वह धूमनगंज थाना क्षेत्र के कालिंदीपुरम की रहने वाली हैं। महिला ने अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की एफआईआर धूमनगंज थाने में दर्ज कराई थी। जिस मामले में दुष्कर्म का नाबालिग आरोपी हर्ष मिश्रा जेल भेजा जा चुका है।

इस बीच आरोपी लड़के की बहन ने भी पीड़ित पक्ष पर पेश बंदी में धूमनगंज थाने में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। जिससे परेशान पीड़िता की मां थाने के चक्कर काट-काट कर परेशान हो गई थी। इसी मामले में पैरवी के लिए आज वह एसएसपी दफ्तर में आई थी, लेकिन कोई आश्वासन न मिलने पर महिला ने एसएसपी दफ्तर के बाहर जाहर खा लिया।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल

पुलिस के आला अधिकारी अब पूरे मामले की तहकीकात में जुटे हुए हैं, लेकिन जन सुनवाई के दौरान दुष्कर्म पीड़िता की मां के जहर खाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर किन परिस्थितियों में महिला को जहर खाना पड़ा।

हवा में लटकी 8 जिंदगी, सांसे बचाने की जंग जारी

हालांकि जनसुनवाई के जरिए लोगों की समस्याओं के निस्तारण की पुलिस बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन इस मामले में पुलिस का कोई भी आला अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Tags: crime newsPrayagraj NewsPrayagraj SSPup news
Previous Post

हवा में लटकी 8 जिंदगी, सांसे बचाने की जंग जारी

Next Post

दो बार करा दी 12 साल की मासूम की शादी, बच्ची हुई गर्भवती

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अनुपमा जायसवाल जी पार्टी की एक कर्मठ और समर्पित नेत्री: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

“अब नारी चुप नहीं रहेगी”—मुख्यमंत्री की मशाल यात्रा से चेतावनी

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी नए भारत के निर्माता, ‘विरासत से विकास’ को दी नई रफ्तार: योगी

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मदरसों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम किया गया : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, कहा- योगी आदित्यनाथ हैं भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने वाले मुख्यमंत्री

28/04/2026
Next Post
Married Life

दो बार करा दी 12 साल की मासूम की शादी, बच्ची हुई गर्भवती

यह भी पढ़ें

Buddha Purnima

बुद्ध पूर्णिमा पर करें मां लक्ष्मी के इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, घर आएगी सुख-समृद्धि

05/05/2025

बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश : अवस्थी

06/09/2020
Samajwadi Party

Nikay Chunav: सपा ने मेयर पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की, देखें पहली लिस्ट

13/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version