Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत पहुंची ईरानी एंटी हिजाब प्रोटेस्ट की आग, नोएडा में महिला ने काटे अपने बाल

Irani anti-hijab protest

Irani anti-hijab protest

नोएडा।  ईरान में हिजाब ( Irani anti-hijab protest) को लेकर महिलाएं मैदान में उतरी हुई हैं। हिजाब के विरोध में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। ईरानी महिलाओं के समर्थन में दुनियाभर की महिलाएं सामने आ रही हैं अब भारत में भी इस आंदोलन की चिंगारी पहुंच गई है। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा की एक महिला ने अपने बाल काटकर ईरानी महिलाओं के प्रदर्शन को समर्थन दिया है।

नोएडा के सेक्टर-15 A निवासी डॉ. अनुपमा भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने बाल खुद काटती दिख रही थीं। डॉ. अनुपमा ने यह कदम ईरानी महिलाओं के समर्थन में उठाया है।

डॉ. अनुपमा का कहना है कि हम 21वीं सदी में पहुंच गए हैं। उसके बावजूद इस तरह की घटनाएं दुख पहुंचाती हैं। बात किसी धर्म की नहीं है। बात महिला अधिकारों की है। भारत में भी महिलाओं के लिए कई समस्याएं हैं, जिन पर बात करने की जरूरत है और यह समय सबसे ठीक है। उन्होंने कहा कि माहसा आमिनी के समर्थन से उस सोच का ध्यान आकर्षित करना है जो धर्म और समाज के बाधाओं की बात कहकर महिलाओं का शोषण कर रहे हैं और महिला अधिकारों का गला घोंट रहे हैं।

त्योहार से पहले महंगाई का झटका, CNG-PNG की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी

बता दें कि  ईरान में हिजाब के विरोध में गिरफ्तार हुई 22 साल कुर्दिश महिला माहसा अमिनी की पुलिस की गिरफ्तारी के बाद मौत हो गई थी। जिसके बाद ईरानी महिलाओं ने वहां की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लगातार ईरान की महिलाएं देशभर में हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं, जिसके लिए उन्हें दुनियाभर की महिलाओं का समर्थन मिल रहा है।

Exit mobile version