• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थाने के गेट पर महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
09/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मथुरा
0
Burnt Alive

burnt alive

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। जिले के राया थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस चल रहा था। इसी दौरान चार सालों से न्याय न मिलने से परेशान महिला पहुंची और उसने थाना परिसर में आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।

जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है। सूचना पाकर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जानकारी लेने के बाद जांच के आदेश पारित किए है।

थाना राया क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला के साथ चार वर्ष पूर्व गांव के ही कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर दी थी। जिसका मुकदमा थाना राया में दर्ज हुआ था। महिला के पति ने बताया कि आरोपियों द्वारा उस मामले में राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जिसके चलते पीड़ित महिला आहत थी। शनिवार दोपहर को पीड़ित महिला थाना राया में चल रहे समाधान दिवस पर पहुंची। वह अपने साथ बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आई थी।

थाना राया के गेट पर उसने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया और आग लगा ली। आग लगते ही थाना परिसर में चीख-पुकार मच गई। लपटों से घिरी महिला को देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने महिला पर कंबल आदि डालकर आग बुझाई। तब तक महिला 75 फीसदी झुलस चुकी थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां हालत गंभीर होने उसे आगरा रेफर कर दिया गया।

महिला द्वारा खुद को आग लगाने की सूचना पर बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरब ग्रोवर अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशन्द्र क्षेत्राधिकारी महावन रविकांत पराशर, तहसीलदार महावन अजित सिंह थाना राया पहुच गए और महिला के पति से घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

शनिवार शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि एक फरियादी महिला अपनी फरियाद लेकर समाधान दिवस में पहुंची थी, तभी थाना परिसर में उस महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डालने के साथ आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को बचाया, इसके बाद महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।

Tags: burnt herselfcrime newsmathura newsup news
Previous Post

संसद भवन पहुंचा कोरोना, 400 से अधिक लोग पॉज़िटिव

Next Post

ब्लेड से गला काट कर नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Next Post
murder

ब्लेड से गला काट कर नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

किसानों की एकता भाजपा के दंभ को चकनाचूर कर देगी : अखिलेश

06/06/2021
JEE Main 2026 Session 1 Final Answer Key

IIM CAT एग्जाम आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

08/12/2021
arrested

दो महिलाओं पर एसिड से अटैक करने वाला हमलावर गिरफ्तार

07/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version