• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केस लड़ने से मना करने पर महिला ने अधिवक्ता पर फेंका तेजाब

Writer D by Writer D
09/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Acid Attack

Acid Attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। पारिवारिक विवाद का केस लड़ने इनकार करने पर एक महिला ने चैंबर में घुसकर अधिवक्ता के ऊपर तेजाब (Acid) फेंक दिया। तेजाब से अधिवक्ता का हाथ झुलस गया। अधिवक्ता ने सिविल लाइन थाने में महिला के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल प्रधान का जिला बार एसोसिएशन बिल्डिंग में चैंबर नंबर 45 है। शुक्रवार को वह अपने चैंबर में काम कर रहे थे, उसी समय हापुड़ निवासी महिला शारदा ने आकर उन पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में अधिवक्ता का हाथ झुलस गया। जबकि चैंबर में बैठे अन्य वकील बाल-बाल बच गए। इसके बाद महिला वहां से भाग निकली।

अधिवक्ता ने बताया कि महिला का अपने पति प्रो. जीत सिंह से विवाद चल रहा है। यह महिला उनके पास अपने पति के खिलाफ केस लड़वाने के लिए आई थे, लेकिन उन्होंने पारिवारिक मामला बताकर केस लड़ने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर महिला ने उन पर तेजाब फेंका है।

अधिवक्ता ने सिविल लाइन थाने में महिला के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने इस मामले की जानकारी एसपी सिटी विनीत भटनागर को दी। एसपी सिटी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Tags: Acid Attackedmerrut news
Previous Post

घूस लेने के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

Next Post

सड़क हादसों में युवक की मौत, पिता पुत्र घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

lucknow car firing
उत्तर प्रदेश

ये ट्रेलर था… लखनऊ में कानून को खुली चुनौती! चलती कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

29/10/2025
Asaram Bapu
क्राइम

रेप केस में जेल में बंद आसाराम को बड़ी राहत, मिली 6 माह की अंतरिम बेल

29/10/2025
Danish Chikna arrested from Goa.
क्राइम

दाऊद का करीबी ‘चिकना’ गोवा से गिरफ्तार, मुंबई में चलाता था ड्रग फैक्ट्री

29/10/2025
Uttar Pradesh is scaling new heights in air connectivity
उत्तर प्रदेश

आसमान भी अब यूपी का: हवाई यात्रा में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

28/10/2025
ITOT
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के ITOT प्रशिक्षार्थियों ने रचा नया इतिहास: राष्ट्रीय स्तर पर छाया कौशल का परचम

28/10/2025
Next Post
Tractor-Bus Collision

सड़क हादसों में युवक की मौत, पिता पुत्र घायल

यह भी पढ़ें

CM योगी ने अधिक से अधिक श्रमिकों को श्रमिक कल्याण योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश

18/09/2021
Corona Recovery Rate

अच्छी खबर : 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कम हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

12/09/2020
नेपाल और भारत का रिश्ता Nepal and India relationship

नेपाल और भारत का रिश्ता सदियों पुराना और खास : केपी ओली

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version