Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ विधानसभा के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह Woman committed self-immolation

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

बीते मंगलवार दोपहर को राजधानी लखनऊ में यूपी विधानसभा के सामने एक महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। इस घटना को देखते ही हड़कंप मच गया था। हालांकि, वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला काफी हद तक जल चुकी थी। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उसकी मृत्यु हो गई।

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह, ये था मामला

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय महिला का आरोप है कि महराजगंज के रहने वाले अखिलेश तिवारी से उसकी शादी हुई थी जिसके बाद तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से शादी कर ली। शादी के बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया आरोप है कि आसिफ के परिजन लगातार महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने विधानसभा के सामने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली थी।

Exit mobile version