• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानून व्यवस्था में सुधार को चार बिंदुओं पर हुए कार्य: सीएम योगी

Writer D by Writer D
27/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ, हरयाणा
0
cm dhami
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फरीदाबाद (हरियाणा)/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हरियाणा के सूरजकुंड में सुदृढ़ कानून व्यवस्था के यूपी मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में चार मुख्य बिंदुओं पर कार्य किया गया है। पहला भर्ती और प्रशिक्षण, दूसरा पुलिस का आधुनिकीकरण, तीसरा अवस्थापना सुविधाओं में वृद्धि और चौथा चुनौतियों को देखते हुए गृह मंत्रालय से सामंजस्य। इससे कानून व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ रखने में सफलता मिली है।

यह बातें उन्होंने गृह मंत्रालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर में गुरुवार को कहीं। शिविर में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, संघ शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और प्रशासक भी हिस्सा ले रहे हैं। सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि प्रदेश में पुलिस के लिए अवस्थापना सुविधाओं में वृद्धि, पुलिस रिफॉर्म और पुलिस बल को तकनीकी से जोड़ने के अच्छे नतीजे आए हैं। इससे प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने में मदद मिली है। उन्होंने अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की अपनाई गई नीति के बारे में कहा कि प्रदेश में वर्तमान में संगठित अपराध समाप्त हो चुका है। ऐसे अपराधी जेल में हैं या पुलिस मुठभेड़ में उनकी मौत हो चुकी है।

chintan shivir

पुलिस की कार्यवाहियों से समाज के सभी वर्गों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई: योगी

सीएम योगी ने माफिया के खिलाफ कार्रवाई के बारे में कहा कि माफिया और अन्य अपराधियों की 44 अरब 59 करोड़ रुपए की संपत्ति का जब्तीकरण और ध्वस्तीकरण किया गया है। माफिया और अपराधियों की अवैध संपत्ति का जब्तीकरण कर उन पर बालिकाओं के लिए कॉलेज और निर्बल वर्ग के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। इससे समाज में बेहतर संदेश गया है।

cm yogi

उन्होंने कहा कि चिह्नित माफिया के 18 मुकदमों में पैरवी कर 11 माफिया और उनके 28 सह अपराधियों को आजीवन कारावास या कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा कराई गई है। इनमें दो को फांसी की सजा भी हुई है। पुलिस की इन कार्यवाहियों से समाज के सभी वर्गों विशेषकर महिलाओं, बालिकाओं, कमजोर वर्गों और कारोबारियों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ किया है। इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश में आंकड़ों के साथ अपराधों में आई कमी के बारे में जानकारी दी।

प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द्र कायम, सभी वर्गों में आपसी सौहार्द्र और समरसता अक्षुण्ण: सीएम

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि प्रदेश में सभी महत्वपूर्ण त्योहार, मेले, जुलूस आदि शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं। राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द्र कायम है। सभी वर्गों में आपसी सौहार्द्र और समरसता अक्षुण्ण है। अंत में उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि गृह मंत्री के मार्गदर्शन में यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

सोशल मीडिया पर हिट हुआ अपराध के विरुद्ध ‘योगी मॉडल’

मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की प्रबल भावना जागृत हुई: सीएम

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस की व्यापक कार्यवाही से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की प्रबल भावना जागृत हुई है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान मिला है।

Tags: chintan shivircm yogiFaridabad newsharayana newsLucknow Newssurajkund newsup newsyogi modelYogi News
Previous Post

सोशल मीडिया पर हिट हुआ अपराध के विरुद्ध ‘योगी मॉडल’

Next Post

धार्मिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई ध्यान दिया जाए: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Holi
Main Slider

होली के रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, स्किन नहीं होगी खराब

04/03/2026
Coconut Gujiya
Main Slider

इस बार होली पर ट्राई करें कुछ नया, बनाएं नारियल की गुजिया

04/03/2026
Chicken Samosa
Main Slider

सहरी या इफ्तारी को जायकेदार बनेगी ये टेस्टी डिश, नोट करें रेसिपी

04/03/2026
medicine
Main Slider

इन जगहों पर न रखें दवाइयां, परिवार का पीछा नहीं छोड़ेगी बीमारियां

04/03/2026
फैशन/शैली

बालकनी की करें सजावट, देखने वाला हो जाएगा इंप्रेस

04/03/2026
Next Post
AK Sharma

धार्मिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई ध्यान दिया जाए: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Roadways Buses

दीपावली एवं छठ पर्व पर अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम

07/11/2023
The entire family was found dead

मरे मवेशियों के बीच मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

09/09/2021
5 पाकिस्तानी ढेर

BSF ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 पाकिस्तानियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

22/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version