• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बनाने की दिशा में भी किया जाए कार्य : सीएम योगी

Writer D by Writer D
17/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) ने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्याें को समयबद्धता के साथ पूरा करने से रिवाइज स्टीमेट की स्थिति नहीं आयेगी और अनावश्यक व्यय भार नहीं बढे़गा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यांे को समय से पूर्ण न किये जाने पर सम्बन्धित की जबावदेही तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री  आज जनपद गोरखपुर में आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में गोरखपुर मण्डल के विकास कार्याें की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने मण्डल के विकास कार्यक्रमों, कानून-व्यवस्था एवं 10 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की प्रगति की जनपदवार विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने जनपद गोरखपुर के गायत्रीनगर की 02 लाभार्थियों- कलावती देवी को पुत्र की विद्युत दुर्घटना में, एवं उर्मिला देवी को उनके पति के असामयिक निधन पर, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

मुख्यमंत्री  ने निर्देश दिए कि प्रत्येक परियोजना हेतु एक नोडल अधिकारी अवश्य नामित किया जाए। बाढ़ नियंत्रण से सम्बंधित सभी तैयारियां समय से पूर्व ही पूर्ण कर ली जाएं। संवेदनशील बंधों की मरम्मत का कार्य बरसात से पूर्व करा लिया जाए। महानगर में जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए नालों की साफ-सफाई आदि कार्याें को समय से कराया जाए तथा कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग भी की जाए।

योगी सरकार का पांच वर्षों में निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री  ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से बेहतर संवाद स्थापित किया जाए। माह में कम से कम एक बार उनके साथ बैठक की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जनप्रतिनिधिगण के फोन प्रॉपर अटेंड हों तथा प्रॉपर रिस्पाँस दिया जाए। जनता के विश्वास पर खरा उतरना हम सभी का दायित्व है। अधिकारीगण जनता के प्रति संवेदनशील होकर उनकी समस्या का समाधान करें। सभी को न्याय पाने का अधिकार है। इसलिए जनसमस्याओं का निस्तारण मेरिट के आधार पर किया जाए। समस्या के निराकरण के सम्बन्ध में आवेदक से दूरभाष के माध्यम से फीडबैक भी प्राप्त करें।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि अन्तर्विभागीय समन्वय में बड़ी ताकत होती है। इंसेफेलाइटिस की समस्या को नियंत्रित करने में अन्तर्विभागीय समन्वय का बड़ा योगदान है। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु अन्तर्विभागीय संयुक्त टीम साप्ताहिक कार्यक्रम बनाते हुए ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर समस्याओं का संवेदनशीलता से निस्तारण करे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समय से कार्यालयों में उपस्थित रहकर जन समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करंे। जनसमस्याओं का एक रजिस्टर भी बनाया जाए, उसमें समस्या निस्तारण की स्थिति अंकित की जाए। अधिकारीगण अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि विश्राम करें।

किसी गरीब की जमीन पर माफिया या बाहुबली अवैध कब्ज़ा न कर पाएं : सीएम योगी

मुख्यमंत्री  ने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत शिक्षा के प्रति गांव वार जागरूकता उत्पन्न करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। प्रत्येक बच्चा स्कूल अवश्य जाए, उसे यूनिफॉर्म, जूता-मोजा आदि उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों के सौन्दर्यीकरण पर विशेष बल दिया, ताकि विद्यालयों में कुछ नयापन दिखे। उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचने हेतु स्वच्छता एवं शुद्ध पेयजल को अपनाना होगा, तभी संक्रमित बीमारियों से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि जनपद में नगर निगम व ग्राम पंचायतों में 75-75 तालाबों का निर्माण कराया जाए तथा अमृत महोत्सव के तहत इन तालाबों को ‘अमृत सरोवर’ का नाम दिया जाए।

मुख्यमंत्री  ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक खेल का मैदान तथा सॉलिड वेस्ट हेतु एक खाद का गढ्ढा बनाया जाए, जिससे कम्पोस्ट खाद तैयार होगी। हर ग्राम में ग्राम सचिवालय स्थापित हो और ग्रामीणों की समस्या का समाधान वहीं से किया जाये। उन्होंने कहा कि योजनाएं रोजगारपरक हों, किसी भी योजना में अनियमितता की शिकायत नहीं होनी चाहिए। यदि कहीं गड़बड़ी की शिकायत पायी जाती है, तो सम्बन्धित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री  ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की नियमित समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि उद्यमियों तथा व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु मण्डल एवं जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक अवश्य की जाए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने हेतु यातायात नियमों का पालन किया जाना आवश्यक है, ताकि आवागमन सुगमता से संचालित होता रहे। उन्होंने गोरखपुर-सोनौली मार्ग, नौसढ़-पैडलेगंज, गोरखपुर-वाराणसी आदि मार्गांे के निर्माण कार्यों को ते के साथ पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित कार्यदायी संस्थाओं को दिये।

मुख्यमंत्री  ने कलेक्ट्रेट एवं कमिश्नरी को इंटीग्रेटेड ऑफिस बनाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए कहा कि गोरखपुर मण्डल में पर्यटन की अनेक सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाए। स्ट्रीट वेन्डरों का व्यवस्थित पुनर्वासन किया जाए। सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही, जल निकासी हेतु ड्रेनेज तथा अण्डरग्राउण्ड केबिलिंग की व्यवस्था की जाए। वनटांगिया गांव, मुसहर बस्ती में मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएं।

कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री  ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए। पुलिस थानों पर आने वाले लोगों के लिए बैठने, पेयजल आदि की व्यवस्था हो। शिकायतों की सुनवाई संवेदनशीलता के साथ की जाए। पुलिस थानों पर अनावश्यक पडे़ सामानों का नियमानुसार निस्तारण भी कराया जाए। पुलिस पेट्रोलिंग को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जाए। सप्ताह में एक दिन शहीद स्थलों/पर्यटन स्थलों पर पुलिस बैण्ड द्वारा देश भक्ति की धुन बजायी जाए।

बैठक के दौरान मण्डल के सभी जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जनपद के विकास कार्यक्रमों की प्रगति तथा पुलिस अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया।

बैठक में जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogigorakhpur newshindi livetodays hindi newsup newsYogi News
Previous Post

योगी सरकार का पांच वर्षों में निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य

Next Post

IPL 2022: भुवनेश्वर और मलिक की घातक गेंदबाजी में उड़ा पंजाब

Writer D

Writer D

Related Posts

revenue disputes
उत्तर प्रदेश

राजस्व निस्तारण में लखनऊ अव्वल, CM योगी की मॉनीटरिंग से आया सुधार

04/11/2025
Major action against codeine syrup and drugs
उत्तर प्रदेश

अवैध कोडीन सिरप और नशीली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई, 16 एफआईआर और 6 गिरफ्तार

04/11/2025
sugarcane
उत्तर प्रदेश

प्रदेश की 21 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य,पेराई सत्र 2025-26 का विधिवत शुभारम्भ

04/11/2025
CM Yogi inspects construction work of Gorakhpur's first six-lane flyover
Main Slider

गोरखपुर में सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण पर सीएम योगी की नाराजगी, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

04/11/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का नया पावर सेंटर बन रहा है छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री

04/11/2025
Next Post
SRH

IPL 2022: भुवनेश्वर और मलिक की घातक गेंदबाजी में उड़ा पंजाब

यह भी पढ़ें

Green Peas

मटर छीलने के लिए अपनाएं ये ट्रिक, मिनटों में छिलकों से बाहर हो जाएंगे दाने

16/01/2025
Sandeep Soparkar

मशहूर कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर हुए कोरोना पॉटिजिव

23/04/2021
बाल विवाह

दुल्हन साढ़े 15 वर्ष की दुल्हा साढ़े 31 साल का, बालिका वधु बनने से बची

24/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version