• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है नवरात्र का दूसरा दिन, जानिए पूजा विधि

Writer D by Writer D
10/04/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Maa Brahmacharini

Maa Brahmacharini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) के दूसरे दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmacharini)  की पूजा की जाती है। साथ ही मनोकामना पूर्ति के लिए इस दिन मां के निमित्त व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से सभी शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। शास्त्रों में मां ब्रह्मचारिणी की महिमा के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगर आप भी मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस विधि-विधान से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए। आइए, जानते हैं कि मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप कैसा है।

मां ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmacharini) का स्वरूप

सनातन शास्त्रों में निहित है कि नवरात्र के दूसरे दिन साधक का मन स्वाधिष्ठान चक्र में स्थिर होता है। मां की महिमा अनोखी है। उनके चेहरे पर एक दीप्तिमान आभा दिखाई देती है। इससे सारा संसार जगमगा उठता है।

मां ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmacharini)  के एक हाथ में माला और दूसरे हाथ में कमंडल है। मां की पूजा करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसलिए मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान की देवी भी कहा जाता है।

मां ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmacharini) पूजा विधि

नवरात्र के दूसरे दिन ब्रह्म बेला में उठें। मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप को प्रणाम करके दिन की शुरुआत करें। इसके बाद घर की साफ-सफाई करें। अपने दैनिक कार्य समाप्त करने के बाद गंगा जल मिश्रित जल से स्नान करें। इस समय आचमन करके स्वयं को शुद्ध कर लें। इसके बाद नए वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें।

अब फल, फूल, धूप, दीप, हल्दी, चंदन, कुमकुम आदि से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें। मां ब्रह्मचारिणी को चीनी और मिश्री से बनी मिठाई बहुत पसंद है। उन्हें लाल फल, चीनी और मिश्री का भोग लगाएं। पूजा के अंत में आरती करें और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। पूरे दिन निराहार रहें। शाम को आरती करें और फलाहार करें।

Tags: Chaitra navratriChaitra Navratri 2024Maa BrahmachariniMaa Brahmacharini MantraMaa Brahmacharini puja
Previous Post

ईद पर बनाए हैदराबादी दम वेज बिरयानी, स्वाद बना देगा दीवाना

Next Post

इस दिन मनाई जाएगी विनायक चतुर्थी, इस विधि से करें बप्पा की पूजा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Next Post
ganesh chaturthi

इस दिन मनाई जाएगी विनायक चतुर्थी, इस विधि से करें बप्पा की पूजा

यह भी पढ़ें

katrina vicky

Breaking : विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने की सगाई? फैंस शॉक्ड!

11/09/2021
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

तीन किलो आलू ने छीन ली चौकी इंचार्ज की कुर्सी, जानें ये हैरान करने वाला मामला

11/08/2024
Earthquake

भूकंप के झटके हिली छत्तीसगढ़ की धरती, नुकसान की कोई खबर नहीं

04/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version