• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

Writer D by Writer D
13/07/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Paush Amavasya

Aarti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आरती (Aarti) अत्यंत प्राचीन शब्द है। आरती (Aarti) के महत्व की चर्चा सबसे पहले “स्कन्द पुराण”  में की गयी है। इसका मतलब होता है किसी भी देवी-देवता की पूजा करने के बाद लयबद्ध तरीके से भगवान के आशीर्वाद का गान करना, उनका बखान करना और उनका धन्यवाद  करना। आरती (Aarti) की प्रक्रिया  में, एक थाल में ज्योति और कुछ विशेष वस्तुएं रखकर भगवान के सामने दाएं हाथ की तरफ घुमाते हैं। आरती की थाली में रखी हर एक सामग्री का अपना एक अलग महत्व होता है। सभी भगवान को अर्पित किए जाते हैं।

मान्यता है कि जिस घर में दोनों समय आरती होती है, वहां भगवान का वास होता है और भगवान अत्यंत प्रसन्न होते हैं। आज हम जानेंगे भगवान की आरती करने का सही तरीका और महत्व।

आरती करने के नियम

– भगवान की पूजा बिना आरती के पूरी नहीं मानी जाती।

– बिना पूजा उपासना, मंत्र जाप, प्रार्थना या भजन के केवल आरती भी नहीं कर सकते।

-आरती करने से पहले थाल तैयार करना होता है।

– जिसमें कपूर या घी के दीपक, दोनों से ही ज्योति प्रज्ज्वलित की जा सकती है।

– ध्यान रहे कि अगर दीपक से आरती करें तो यह पंचमुखी होना चाहिए।

– इसके साथ ही थाली में पूजा के फूल, रोली, अक्षत, प्रसाद आदि रखें।

– ॐ की आकृति में आरती की थाली को घुमाना चाहिए।

– आरती करते समय ध्यान रहे कि आरती भगवान के चरणों में चार बार, नाभि में दो बार, मुख पर एक बार और सम्पूर्ण शरीर पर सात बार घुमाएं।

– आरती होने के बाद जल से आरती का आचमन करें और उस जल का अन्य लोगों पर छिड़काव करें।

– दोनों हाथों को दीपक की लौ के आसपास लाकर मस्तक पर लगाएं।

– इस तरह से आरती की जाए तो घर में नकारात्मकता नहीं रहती और वास्तुदोष भी समाप्त हो जाता है।

आरती का महत्व

स्कंद पुराण के अनुसार, भगवान विष्णु ने कहा है कि जो व्यक्ति घी के दीपक से आरती करता है वो कोटि कल्पों तक स्वर्गलोक में निवास करता है। साथ ही कहा गया है कि जो व्यक्ति मेरे समक्ष हो रही आरती के दर्शन करता है उसे परमपद की प्राप्ति होती है। वर्णन मिलता है कि अगर कोई व्यक्ति कपूर से आरती करता है तो उसे अनंत में प्रवेश मिलता है।

Tags: aartiaarti ka mahatvaarti ke niyambhagwan ki aartihindureligion
Previous Post

होममेड रिमूवर से हटाएं अपना मेकअप, जानें बनाने का आसान तरीका

Next Post

आपके रिश्तों में बढ़ गया मनमुटाव, इन चीजों को घर से कर दें बाहर

Writer D

Writer D

Related Posts

remedies for constipation
फैशन/शैली

कब्ज की समस्या में करें ये घरेलू उपाय

16/05/2026
फैशन/शैली

हद से ज्यादा हँसना भी हो सकता है सेहत के लिए नुकसानदायक

16/05/2026
yogasan for glowing skin
फैशन/शैली

40 की उम्र में चेहरे पर पाए 25 जैसा ग्लो, डेली करें ये काम

16/05/2026
summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Pineapple
फैशन/शैली

शरीर में इस कमी को पूरा करता है अनानास, जानिए और फायदे

16/05/2026
Next Post
flowers

आपके रिश्तों में बढ़ गया मनमुटाव, इन चीजों को घर से कर दें बाहर

यह भी पढ़ें

बलिया : सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता का वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश जारी

15/09/2020
Sushil Kumar

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की पहलवान सुशील कुमार की जमानत, दिया सरेंडर करने का आदेश

13/08/2025
yogi modi

कांग्रेस पार्टी ने शेयर की योगी और मोदी की तस्वीर, ली चुटकी

09/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version