• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होममेड रिमूवर से हटाएं अपना मेकअप, जानें बनाने का आसान तरीका

Writer D by Writer D
13/07/2024
in फैशन/शैली
0
Makeup Remover

makeup remover

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेकअप (Makeup) महिलाओं के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका हैं जिसे वे जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो आजमाती हैं। लेकिन जरूरी हैं कि घर आने के बाद रात को सोने से पहले स्किन को मेकअप से आजादी दी जाए। ऐसा करने से स्किन अच्छी बनी रहती है। इसके लिए आपको निश्चित तौर पर एक बेहतर मेकअप रिमूवर (Makeup Remover) का इस्तेमाल करना चाहिए। बाजार में कई तरह के मेकअप रिमूवर (Makeup Remover) मिल जाएंगे लेकिन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाए तो अच्छा रहता हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। ये घरेलू मेकअप रिमूवर आपका मेकअप उतारने के साथ प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट को कम करेंगे और आपकी स्किन को हेल्दी बनाने का काम करेंगे।

आइये जानते हैं इन नेचुरल मेकअप रिमूवर (Makeup Remover) के बारे में…

दूध

मेकअप रिमूवर के रूप में कच्चा दूध बहुत अच्छा काम करता है। इसे रुई में भिगोकर आप चेहरे पर लगाएं फिर हाथों से हल्की मसाज करके मेकअप को हटा सकती हैं। इसके बाद पानी से मुंह धो लें। अगर दूध कच्चा नहीं है तो भी चलेगा, लेकिन उसमें थोड़ी सी मलाई मिक्स करके यूज करें। दूध आपके चेहरे पर भी निखार लाने का काम करता है।

विटामिन ई ऑयल

एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर विटामिन ई स्किन को मुलायम बनाती है। 60 एमएल जोजोबा ऑयल और एक विटामिन ई कैप्सलू को मिलाकर एक शीशे की बॉटल में रख दें और जब भी ज़रूरत हो यूज़ करें। इससे आप आसानी से वॉटर प्रूफ मसकारा, लिक्विड आई लाइनर भी रिमूव कर सकती हैं बिना ज़्यादा मेहनत के।

आलमंड ऑयल

इससे मेकअप साफ करने के लिए एक बड़े चम्मच दूध में बादाम के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं और कॉटन बॉल से अपने चेहरे पर लगाएं। फिर दूसरे साफ कॉटन बॉल से इसे हटा दें। दूध आपकी स्किन के लिए एक बेहतरीन सामग्री है। यह आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है।

एलोवेरा जेल

मेकअप छुड़ाने के लिए एलोवेरा जेल को लेकर चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें और किसी कॉटन पैड या टिशू पेपर से मेकअप पोंछ लें। यह लिपस्टिक, काजल और फाउंडेशन को भी चेहरे से आसानी से छुड़ाने में कारगर है

खीरे का रस

कई फेस वॉश और टोनर भी खीरे से बनाए जाते हैं। यह इरिटेटेड स्किन को भी आराम पहुंचाने का काम करता है। पानी से भरपूर होने के चलते खीरा ऑयली स्किन से मेकअप हटाने में बेहद कारगर है। आप खीरे के रस से मेकअप छुड़ा सकती हैं या फिर खीरे को ब्लेंड करके उसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं। आपका मेकअप चुटकियों में छूट जाएगा।

दही

हर दिन दही खाने और चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लो करती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसे आप मेकअप उतारने के लिए भी यूज़ कर सकती हैं। जी हां, दही एक बेहतरीन और यूज़फूल मेकअप रिमूवर है। इसके लिए सबसे पहले दही को अच्छी तरह से फेंट लें फिर इसमें कॉटन के बॉल को डूबोकर चेहरे पर लगाएं और हल्के से रगड़ें। जब मेकअप पूरी तरह से निकल जाए तो चेहरे को पानी से धो लें।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल स्किन के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। इससे चेहरे की मालिश करने पर चेहरे का रंग निखरता है। इसके साथ ही आप इसे मेकअप उतारने के लिए भी यूज़ कर सकती हैं। इसके लिए दो टेबलस्पून तेल में आधा टीस्पून पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे मालिश करें। मेकअप उतारने के साथ ही ये स्किन को मॉइश्चराइज़ भी करता है।

Tags: beauty hacksBeauty tipsnatural ingredients for make up removal
Previous Post

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

Next Post

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

Writer D

Writer D

Related Posts

Vat Savitri Vrat
Main Slider

विवाह में आ रही है रुकावटें, तो वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
धर्म

वट सावित्री व्रत के दौरान भूलकर भी ना करें 5 गलतियां, पड़ सकता है पछताना

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
धर्म

घर पर कर रही है वट सावित्री की पूजा, तो जानें सही विधि और नियम

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
धर्म

इन चीजों के बिना अधूरा है वट सावित्री व्रत

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

वट सावित्री व्रत आज, जानें पूजा विधि से लेकर पारण तक सबकुछ

16/05/2026
Next Post
Paush Amavasya

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

यह भी पढ़ें

PM Modi on Independence Day

जानिए पीएम मोदी का सात सालों में किए गए स्वतंत्रता दिवस पर अलग-अलग परिधान

15/08/2020
Natural disaster

ऋषिगंगा पॉवर प्रोजेक्ट का बांध टूटा, कई मजदूरों के बहने की खबर

07/02/2021
Army commando missing

अभ्यास के दौरान तख्त सागर में लापता हुए सेना के कमांडो की तलाश जारी

08/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version