• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

Writer D by Writer D
21/10/2026
in फैशन/शैली
0
Talcum Powder

talcum powder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी इस्तेमाल किया जाता था और अभी भी किया जा रहा हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं टेलकम पाउडर (talcum powder) की जिसका ब्यूटी रूटीन में कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं टेलकम पाउडर (talcum powder) के इस्तेमाल के इन तरीकों के बारे में..

नहीं फैलेगा आंखों का काजल

सस्ते काजल या फिर होममेड काजल लगाने के कुछ घंटे बाद यह फैलने लगता हैं। यह देखने में काफी खराब लगता है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहती हैं तो काजल अप्लाई करने के बाद टेलकम पाउडर लगाएं। इसके लिए पहले काजल लगाएं, उसके बाद पतली तिल्ली या फिर किसी स्टिक की मदद से पाउडर काजल के ऊपर लगाएं। ध्यान रखें काजल के ऊपर पाउडर कम मात्रा में लगाना है। साथ ही, इसे शेप में लगाने की कोशिश करें। इससे आपकी आंखों की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।

वैक्स के लिए बेस्ट है टेलकम पाउडर

ऐसा जरूरी नहीं कि वैक्स के लिए वैक्सिंग क्रीम का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो इसकी जगह टेलकम पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों को हटाने के साथ-साथ त्वचा पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को भी अब्सॉर्ब कर लेगा। स्मूथ और मुलायम त्वचा चाहती हैं तो वैक्स क्रीम की जगह टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करें।

लंबे समय तक सेट रहेगा मेकअप

अगर आप चाहती हैं कि चेहरे पर मेकअप लंबे समय तक सेट रहे तो उसके लिए आप टेलकम पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके चेहरे पर मौजूद ऑयल को अब्सॉर्ब कर लेता है, जिससे मेकअप लंबे समय तक फेस पर सेट रहता है। इसके लिए आप टेलकम पाउडर को फेस पाउडर या फिर ब्रॉन्जर के साथ मिक्स कर दें। आप चाहें तो अपनी स्किन टोन के अनुसार इसेे लाइट और डार्क शेड कर सकती हैं

पसीना और तेल सोखने में

टैल्कम पाउडर की सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये पसीना और तेल को सोख लेता है ऐसे में अगर आपकी नाक के आस-पास तेलीय ग्रंथियां ज्यादा एक्टिव हैं तो वहां हल्का सा पाउडर लगाने से भी बात बन जाएगी। टैल्कम पाउडर शरीर से पसीने की दुर्गंध को खत्म करने का भी काम करता है और ताजगी महसूस कराता है। अगर, त्वचा में खुजली हो रही है, तो उसे दूर करने के लिए थोड़ा सा पाउडर लगा लें।

पलके लगेंगी घनी

कुछ लड़कियां अपनी पतली पलकों को लेकर काफी परेशान रहती हैं और इसे घनी दिखाने के लिए नकली पलके लगाती हैं। हालांकि, आप चाहें तो अपनी पलकों को मोटी और घनी दिखा सकती हैं। इसके लिए ब्रश में टेलकम पाउडर लें और पलकों पर लगाएं। बिल्कुल लाइट लगाना है, ऐसे में पाउडर में लगे ब्रश को एक बार झाड़ लें। अब इसके ऊपर से मस्कारा लगाएं, फर्क आपको खुद नजर आएगा।

बाल नहीं होंगे चिपचिपे

सर्दियों में कई बार जल्दी-जल्दी हेयर वॉश कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में स्कैल्प काफी चिपचिपा नजर आता हैं। कई महिलाएं इससे बचने के लिए ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं कि ये हर किसी के पास हो। ऐसे में आप चाहें तो इसकी जगह टेलकम पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए टेलकम पाउडर को स्कैल्प में छिड़क दें और छोड़ दें। कुछ मिनट बाद कंघी की मदद से बालों को कॉम्ब कर लें।

Tags: beauty hacksBeauty tipstalcum powder
Previous Post

रूखे होंठ बनेंगे सॉफ्ट, तो इन टिप्स को करें फॉलो

Next Post

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
money plant
धर्म

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

21/10/2026
lip
फैशन/शैली

रूखे होंठ बनेंगे सॉफ्ट, तो इन टिप्स को करें फॉलो

21/10/2026
Face Pack
फैशन/शैली

चेहरे की खो गई है रौनक, वापस पाने के लिए ट्राई करे ये फेसपैक

21/10/2026
Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Next Post
money plant

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

यह भी पढ़ें

स्ट्रेचर पर नजर आईं ‘जलपरी’ नोरा फतेही, सामने आई ये वजह

18/12/2021

विजय के माध्यम से जनता ने हमें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है : शिवराज

11/11/2020
रामनाथ कोविंद Ramnath Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सीने में दर्द की शिकायत, आर्मी अस्पताल में भर्ती

26/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version