• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शनि प्रदोष आज इस मुहूर्त में करें पूजा, जानें महत्व

Writer D by Writer D
24/05/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Shani Pradosh Vrat

Shani Pradosh Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शनि प्रदोष (Shani Pradosh) व्रत भगवान शिव को समर्पित है और शनिवार के दिन होने के कारण इसमें शनिदेव की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। इसे करने से व्यक्ति को शनि के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है। रोग, शत्रु, दरिद्रता और जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए यह व्रत बहुत लाभकारी माना जाता है। विशेषकर जिन लोगों की कुंडली में साढ़ेसाती या शनि की ढैय्या चल रही होती है, उनके लिए यह व्रत बहुत ही फलदायक होता है। आइए जानते हैं इस साल शनि प्रदोष (Shani Pradosh) व्रत का शुभ मुहूर्त कब है।

शनि प्रदोष (Shani Pradosh) व्रत कब है?

पंचांग के अनुसार, मई महीने का आखिरी प्रदोष व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा। यह तिथि 24 मई 2025 को शाम 7 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 25 मई 2025 को दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर इसका समापन हगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, यह व्रत 24 मई 2025 शनिवार को रखा जाएगा। व्रत का पारण अगले दिन यानी 25 मई को किया जाएगा।

शनि प्रदोष (Shani Pradosh) व्रत की पूजा विधि

शनि प्रदोष (Shani Pradosh) के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें। फिर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। घर के पूजा स्थल को अच्छी तरह से साफ करें और उसे गंगाजल से पवित्र करें। एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं। इस पर भगवान शिव, माता पार्वती और शनिदेव की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। यदि शिवलिंग हो तो उसे भी स्थापित करें। फिर हाथ में जल, अक्षत और फूल लेकर व्रत का संकल्प लें। अपनी मनोकामना मन में बोलें। भगवान शिव, माता पार्वती और शनिदेव का आवाहन करें।

बेलपत्र, आक के फूल, धतूरा, भांग, चंदन और अक्षत अर्पित करें। काले तिल और सरसों का तेल अर्पित करें। भगवान को नैवेद्य अर्पित करें। धूप और घी का दीपक जलाएं।भगवान शिव के मंत्र “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें। शनि प्रदोष व्रत की कथा सुनें। यह व्रत की महिमा बताती है। भगवान शिव और शनिदेव की आरती गाएं। यदि शिवलिंग है तो उसकी परिक्रमा करें। सबसे आखिर में पूजा में हुई किसी भी भूल-चूक के लिए क्षमा प्रार्थना करें।

शनि प्रदोष (Shani Pradosh) व्रत का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि प्रदोष (Shani Pradosh) व्रत करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता है। इस दिन भगवान शिव और शनिदेव दोनों की पूजा करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के दुखों का अंत होता है। यह व्रत आरोग्य और संतान सुख के लिए भी लाभकारी माना जाता है। यदि आप शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से पीड़ित हैं, तो शनि प्रदोष व्रत आपके लिए विशेष रूप से फलदायी हो सकता है।

Tags: shani pradosh
Previous Post

दुनिया में बढ़ी यूपी के उत्पादों की डिमांड, आठ वर्षों में 1,70,340 करोड़ पहुंचा एक्सपोर्ट

Next Post

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभावों से मिलेगी मुक्ति, जानें उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyes
फैशन/शैली

अपनी छोटी आंखों को बनाएं आकर्षक, इन टिप्स को करें फॉलो

17/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Puja Ghar
धर्म

पूजा घर में गलती से भी ना रखें ये चीजें, तरक्की में बन सकती है बाधा

17/05/2026
salt
खाना-खजाना

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया खाने का जायका, ऐसे दूर करें ये समस्या

17/05/2026
Next Post
Shani Dev

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभावों से मिलेगी मुक्ति, जानें उपाय

यह भी पढ़ें

Dr. Harshvardhan-baba ramdev

बाबा रामदेव ने मांगी माफी, डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- ये उनकी परिपक्वता को दर्शाता है

24/05/2021
UP MLC Election Result

बीजेपी में शामिल ये दो बड़ी पार्टियां, इन दलों ने भी किया समर्थन का ऐलान

21/01/2022
Akhilesh Yadav

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसे पर अखिलेश ने जताया दुःख, योगी सरकार से कही ये बात

25/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version