• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपावली पर सूर्यास्त से अगले दो घंटे तक प्रदोष काल में पूजन करना होगा शुभ

Writer D by Writer D
04/11/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Diwali

Diwali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दीपों का त्योहार दीपावली गुरूवार को हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाई जाएगी। हिन्दी महीने के कैलेण्डर के अनुसार यह त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।

इस तिथि में धन की अधिष्ठात्री देवी महालक्ष्मी और शुभत्व प्रदान करने वाले देवता गणेश देव का पूजन विशेष रूप किया जाता है। इसके अलावा धन के देवता कुबेर, इंद्र, गज, का पूजन भी किया जाता है। बड़ी दीपावली गुरूवार को मनाई जाएगी।

इस दिन लोग अपने घरों की सफाई कर सूर्यास्त के बाद दीप प्रज्जवलित करते हैं। दीपावली पूजन को लेकर लखनऊ में लोगों में उत्साह झलक रहा है। यहां की निशातगंज, भूतनाथ बाजार, सहित अन्य बाजारों में चहल-पहल है।

शहर की बाजारों में बुधवार को छोटी दीपावली पर भी बाजार गुलजार थी। खील-खिलौनों, लइया-चूड़ा, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, दीये-दीयालिया, बिजली की झालरें व अन्य चीजें बिक रही है। लोग पूजन के सामान खरीदते दिख रहे हैं।

पुराने शहर के चौक निवासी प्रतिष्ठित पं. मंगलू पाधा जी बताते हैं कि दीपावली पूजन मुहूर्त को लेकर पंचागों में भी समय को लेकर थोड़ा बहुत अंतर होता ही है। पंडित लोग भी एक-दो मिनट का अंतर देकर समय बताते हैं। पाधा जी कहते हैं लोगों को एक-एक मिनट का अंतर न देखकर अपनी सुविधा से दीपावली का पूजन करना चाहिए। भक्ति और श्रद्धा से देवी का पूजन करना चाहिए।

दीपावली पूजन मुहूर्त

पंडित मंगलू पाधा बताते हैं कि एक गृहस्थ के दीपावली पूजन के सबसे उत्तम मुहुर्त सूर्यास्त के बाद गोधूलि बेला से प्रदोष काल तक होता है। उन्होंने बताया इसका मतलब सूर्यास्त से दो घंटे बाद तक पूजा करना श्रेष्ठ होता है। इस समय स्थित वृष लग्न मिलेगी, गोधूलि बेला और प्रदोष काल मिलेगा, जो पूजन के लिए शुभ समय है।

इसके बाद अर्धरात्रि में निशीथ काल रात लगभग 11:30 से 12:30 बजे तक होगा। इसमें एक-दो मिनट का अंतर हो सकता है। इसमें तांत्रिक पूजा होती है। बहुत से भक्त अपने मंत्रों को भी जगाते हैं।

उन्होंने बताया कि अमावस्या तिथि 4 नवम्बर प्रातः 6:03 मिनट से प्रारम्भ होकर 5 नवम्बर को प्रातः 2ः44 मिनट तक है । गुरूवार को चंद्रमा तुला राशि में होगा। तुला राशि का स्वामी शुक्र है। लक्ष्मी जी की पूजा करने से शुक्र अधिक शुभ फल देता है। शुक्र ग्रह धन और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह है।

उन्होंने बताया कि लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल और स्थिर वृषभ लग्न व सिंह लग्न में करना श्रेष्ठ होता है । अकाली पूजा अमावस्या की मध्य रात्रि में करना श्रेष्ठ है। इस वर्ष शुभ मुहूर्त इस प्रकार है।

प्रदोष काल – शाम 05ः21 मिनट से 07ः57 मिनट तक है। वृषभ लग्न शाम 05ः57मिनट से 07ः53 मिनट तक है।

सिंह लग्न- रात्रि 12ः 27 मिनट से – 02ः 42 मिनट तक

महानिशीथ काल- रात्रिकाल 11ः24 से 12ः16 मिनट तक है।

Tags: diwaliDiwali 2021Diwali celebrationdiwali newsDiwali SpecialGoddess Laxmilamp-lightinglaxmi pujannarak chaturdashinarak chaturdashi 2021processRitualstulsi
Previous Post

दिवाली पर धन प्राप्ति के लिए करें कुछ उपाय

Next Post

दिवाली पर जुआ खेलना होता है शुभ, जानिए कैसे शुरू हुई ये परंपरा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post

दिवाली पर जुआ खेलना होता है शुभ, जानिए कैसे शुरू हुई ये परंपरा

यह भी पढ़ें

अमरुल्ला सालेह के ट्वीट से डरे तालिबान, पंजशीर में बंद किया इंटरनेट

29/08/2021
Yogi Baba is equally dear to the 'pure mind'.

‘निश्छल मन’ को भी उतने ही प्रिय हैं योगी ‘बाबा’

01/03/2026
CM Yogi

समाज को टूटने भी नहीं देंगे और राष्ट्रविरोधी-समाजविरोधी तत्वों को चकनाचूर करके भी रहेंगेः योगी

09/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version