• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WPL: हरमनप्रीत ने मुंबई के अजेय रथ को आगे बढ़ाया, यूपी वॉरियर्स को हराकर दर्ज की चौथी जीत

Writer D by Writer D
12/03/2023
in खेल
0
Harmanpreet Kaur

Harmanpreet Kaur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) (53 नाबाद) के विस्फोटक अर्द्धशतक और नैट सिवर-ब्रंट (45) के साथ उनकी शतकीय साझेदारी की बदौलत मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में रविवार को यूपी वॉरियर्स पर आठ विकेट की जीत दर्ज करके अपने अजेय रथ को आगे बढ़ाया।

वॉरियर्स ने एलीसा हीली (58) और ताहलिया मैकग्रा (50) के अर्द्धशकों के दम पर मुंबई के सामने 160 रन का लक्ष्य रखा। मुंबई ने यह लक्ष्य दो विकेट गंवाकर 17.3 ओवर में हासिल कर लिया।

सलामी बल्लेबाज हीली ने 46 गेंद पर सात चौकों और एक छक्के के साथ 58 रन बनाये, जबकि मैकग्रा ने 37 गेंद पर नौ चौके जड़कर 50 रन की पारी खेली। हीली-मैकग्रा ने तीसरे विकेट के लिये 82 रन जोड़कर वॉरियर्स के लिये विशाल स्कोर तक पहुंचने का रास्ता तैयार किया लेकिन इन दोनों के जल्दी आउट होने के बाद टीम 159 रन तक ही पहुंच सकी।

मुंबई (V) ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट पावरप्ले के बाद गंवा दिये, जिसके बाद हरमनप्रीत और सिवर-ब्रंट ने 106 रन की अविजित साझेदारी करके टीम को लगातार चौथी जीत दिलाई।

भाजपा राज में हुई लोकतंत्र की हानि: शिवपाल यादव

हरमनप्रीत ने 33 गेंद पर नौ चौकों और एक छक्के के साथ ताबड़तोड़ 53 रन बनाये, जबकि सिवर-ब्रंट ने 31 गेंद पर छह चौके और एक छक्का लगाकर 45 रन की अविजित पारी खेली।

मुंबई अपने चारों मुकाबले जीतकर आठ अंक के साथ डब्ल्यूपीएल तालिका में शीर्ष पर है, जबकि वॉरियर्स चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।

Tags: cricket newsMumbai Indiansup warriorswpl
Previous Post

भाजपा राज में हुई लोकतंत्र की हानि: शिवपाल यादव

Next Post

यूं ही नहीं देश का स्वच्छतम शहर है इंदौर, पांच घंटे गेर की धूम, डेढ़ घंटे में सड़कें साफ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
PV Sindhu
खेल

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीवी सिंधु वापस भारत लौटीं, दुबई अथॉरिटी को कहा ‘शुक्रिया’

03/03/2026
MS Dhoni
खेल

एमएस धोनी को इस मामले में मिला नोटिस, 15 दिनों में देना होगा जवाब

28/02/2026
Pak fans' anger erupted on Babar Azam
खेल

इन्हें खेलना ही बंद कर देना चाहिए… करारी हार के बाद पाक फैंस का फूटा गुस्सा

16/02/2026
Next Post
Indore

यूं ही नहीं देश का स्वच्छतम शहर है इंदौर, पांच घंटे गेर की धूम, डेढ़ घंटे में सड़कें साफ

यह भी पढ़ें

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 11.13 लाख के पार, रिकवरी दर 63 फीसदी के करीब

20/07/2020
ब्रोकरेज हाउस

आईआईएफएल ने ईआरएंडडी, Cyient (CYL)की दी खरीद रेटिंग

10/03/2022

गौरवशाली रहा भारतीय सेना का इतिहास है : सीएम धामी

31/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version